- Home
- World News
- हे भगवान! ब्रिटेन में जो नया वायरस मिला था, अब उससे भी खतरनाक नया वायरस जापान में पाया गया
हे भगवान! ब्रिटेन में जो नया वायरस मिला था, अब उससे भी खतरनाक नया वायरस जापान में पाया गया
टोक्यो. ब्रिटेन के बाद अब जापान में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ब्राजील के अमेजनस राज्य के चार यात्रियों में नए कोरोनो वायरस वैरिएंट का पता चला है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि नए वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी है या नहीं, अभी इसपर अध्ययन किया जा रहा है।
| Updated : Jan 11 2021, 09:56 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
इससे पहले ब्रिटेन और साउथ आफ्रिका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला था। जापान ने ब्राजील को नए स्ट्रेन से बारे में बता दिया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी जानकारी दे दी है।
26
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए वैरिएंट में 12 म्यूटेशन हैं, जिसमें एक म्यूटेशन ब्रिटेन और साउथ आफ्रिका में पाए गए कोरोना वैयरस जैसा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जापान में पाए जाए वाला नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक है।
36
दो जनवरी को टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले चार यात्रियों में यह नया वायरस मिला। चार यात्रियों में एक चालीस साल का व्यक्ति भी था, जिसे सांस लेने की समस्या थी। एक महिला को सिरदर्द और गले में खराश थी।
46
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक युवक था जिसे बुखार था। हालांकि एक महिला थी जिसमें कोई लक्षण नहीं दिखा। सभी यात्री टोक्यो के हवाई अड्डे पर क्वारेंटीन किए गए हैं।
56
कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने के बाद जापान ने गुरुवार को राजधानी टोक्यो और तीन प्रान्तों में आपातकाल घोषित कर दिया।
66