- Home
- World News
- कोरोना नहीं, इस देश में फैली रहस्यमयी बीमारी, खून की उल्टियां करते हुए मारे गए इतने लोग
कोरोना नहीं, इस देश में फैली रहस्यमयी बीमारी, खून की उल्टियां करते हुए मारे गए इतने लोग
वर्ल्ड डेस्क: दुनिया में अभी कोरोना की रफ़्तार थोड़ी कम ही हुई है। इसके वैक्सीन के आ जाने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इससे दुनिया को छुटकारा मिल जाएगा। अभी इसकी ख़ुशी लोग मना भी नहीं पाए थे कि तंजानिया में लोगों के बीच एक अज्ञात बीमारी फ़ैल गई है। इस बीमारी की चपेट में आकर अभी तक 15 लोग मारे गए हैं और कई बीमार हैं। इस रहस्यमयी बीमारी से तंजानिया में हड़कंप मचा है। ये बीमारी सोचने का मौका भी नहीं दे रही। अपनी चपेट में लेने के कुछ ही घंटे में ये बीमारी मौत दे रही है। ये है इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षण...
| Published : Feb 10 2021, 03:27 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
तंजानिया में इस रहस्यमयी बीमारी से फ़िलहाल करीब सौ लोग ग्रसित है। इसकी वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे वहां हड़कंप मचा हुआ है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि ये बीमारी कैसे हो रही है।
इस अज्ञात बीमारी में मरीज को पहले खून की उल्टियां हो रही है। फिर सीधे उनकी मौत हो जाती है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सरकार इस अज्ञात बीमारी के बारे में दुनिया से छिपा रही है।
कहा जा रहा है कि जिस अधिकारी ने इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में खुलासा किया है, उसे सस्पेंड कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी फिलिस्ता कीसांदू के पास जब एक के बाद एक कई मरीज एक जैसे लक्षण लेकर आए, तब मामले का खुलासा हुआ।
सबके खून में एक जैसा संक्रमण पाया गया था। हालांकि, तंजानिया सरकार ने ऐसी किसी रहस्यमयी बीमारी से इंकार कर दिया है। सरकार का कहना है की ये अधिकारी बेकार में लोगों के मन में डर पैदा कर रही थी। इसलिए उसे सस्पेंड कर दिया गया।
इस अज्ञात बीमारी में लोगों को पहले खून की उलटियां हो रही है। इसके बाद बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद कई लोगों की मौत हो गई। सरकार का कहना है कि ऐसा दूषित पानी की वजह से हुआ है। ना कि किसी वायरस के कारण।
जल्द ही यहां पानी की जांच की जाएगी। इसके बाद साफ़ होगा कि ये बीमारी आखिर फ़ैल कैसे रही है। तीन साल पहले 2018 में भी तंजानिया में ऐसी ही एक बीमारी फैली थी जब लोगों को बुखार और उलटी हो रही थी। तब भी इसका कारण नहीं पता चल पाया था।