MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • अमेरिका: टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत; US में चार साल में 284 लोग शूटिंग में गंवा चुके जान

अमेरिका: टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत; US में चार साल में 284 लोग शूटिंग में गंवा चुके जान

टेक्सास. अमेरिका के टेक्सास में दो अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। 21 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को दो हमलावरों ने एक ट्रक को हाईजैक किया और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह टेक्सास में फायरिंग की महीने भर के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले 3 अगस्त को टेक्सास के अल पासो स्थित वॉलमार्ट स्टोर में मास शूटिंग की घटना सामने आई थी, इसमें 22 नागरिकों की मौत हुई थी। अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पिछले चार साल में 284 लोग अंधाधुंध गोलीबारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

अमेरिका में शूटिंग की पांच बड़ी घटनाएं

Asianet News Hindi | Updated : Sep 01 2019, 08:54 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
लास वेगास (1 अक्टूबर 2017): 1 अक्टूबर 2017 को एक बंदूकधारी ने लास वेगास में एक संगीत महोत्सव में अंधाधुध गोलीबारी कर दी थी। इस हादसे में 58 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 500 से ज्यादा जख्मी हुए थे। शहर के मैंडाले बे कैसिनो के पास यह घटना हुई थी। आरोपी के पास से पुलिस को 23 हथियार भी मिले थे।
25
Asianet Image
ऑरलैंडो (12 जून 2016): अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में उमर मातीन नाम के शख्स ने 12 जून 2016 को फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हुई थी। 58 जख्मी भी हुए थे। हालांकि, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया था।
35
Asianet Image
सदरलैंड स्प्रिंग (5 नवंबर 2017): अमेरिका के सदरलैंड स्प्रिंग में 5 नवंबर 2017 को एक बंदूकधारी ने चर्च में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 24 जख्मी हुए थे। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। इस हमले को एयरफोर्स के जवान डेविन पैट्रिक केली ने अंजाम दिया था, उसपर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगते रहे हैं। केली ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।
45
Asianet Image
पार्कलैंड 14 फरवरी 2018: फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित एक हाई स्कूल में 14 फरवरी 2018 को एक पूर्व छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने निकोलस क्रूज को गिरफ्तार किया था, वह मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल का पूर्व छात्र था। गोलीबारी की घटना भी इसी स्कूल में हुई थी।
55
Asianet Image
अल पासो 3 अगस्त 2019: अमेरिका के टेक्सास प्रांत के अल पासो में एक शॉपिंग मॉल में एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में 22 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories