पुलिस की वर्दी पहन शख्स ने रातभर की फायरिंग, 16 लोगों की मौत; सुबह हमलावर भी हुआ ढेर
ओटावा. कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में एक शख्स ने फायरिंग कर 16 लोगों की हत्या कर दी। हमलावर पुलिस की वर्दी पहने था। उसने रातभर फायरिंग की। इस फायरिंग में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। घटनास्थल पर हमलावर का भी शव मिला। मुठभेड़ में पुलिस ने हमलावर को भी ढेर कर दिया। हालांकि, पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
| Published : Apr 20 2020, 06:00 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा पर यह तीस साल का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। रविवार रात स्कोटिया प्रांत के हालिफाक्स से 100 किमी दूर पोर्टपिक्यू कस्बे में एक घर के बाहर और अंदर कई शव मिले। इसमें एक पुलिस अफसर भी शामिल है।
प्लानिंग के तहत किया हमला: कुछ शव दूसरी जगहों पर भी मिले हैं। कई इमारतों में आग भी लगी मिली। पुलिस ने हमलावर की पहचान गैबरियल वोर्टमैन (51) के तौर पर की है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला प्लानिंग के तहत हुआ। हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आया था। उसने अपनी कार को पुलिस की तरह ही पेंट किया था।
हालांकि, यह हमला किस वजह से हुआ या हमलावर के साथ और कोई था, इसका अभी कुछ पता नहीं लगा है।
पुलिस को रविवार रात में ही हमले की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार सुबह हमलावर का शव मिला। इससे पहले उसने पुलिस पर भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, ऐसे दुखद समय में एक देश के तौर पर हम एक दूसरे का सपोर्ट करने के लिए साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के साथ शोक मनाएंगे। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में बाहर निकालने में मदद करेंगे।