MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • World News
  • जापान में बारिश का कहर, सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ के कोहराम में 14 लोगों ने गवाई जान

जापान में बारिश का कहर, सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ के कोहराम में 14 लोगों ने गवाई जान

टोकियो. जापान के क्यूशू द्वीप पर लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। वहां भारी बारिश के कारण के आई बाढ़ में अब तक 14 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। द्वीप पर बारिश और भूस्खलन के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण स्थानीय प्रशासन ने लाखों लोगों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश जारी कर दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 05 2020, 02:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सेना के 10,000 जवानों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। कूमा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, रविवार को और भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 

27
Asianet Image

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाढ़ से कुमामोटो और कगोशिमा प्रांत के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हिटामोशी, यत्सुशिरो और कुमामोटो के कई गावों में लोग सड़कों के बाढ़ में बह जाने के कारण फंसे हुए हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेट और सेना के जवान फंसे हुए लोगों को बचाने की दिन रात कोशिश कर रहे हैं। 

37
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया ये भी जा रहा है कि इस बाढ़ में 10 लोग लापता हो गए हैं, जिन्हें वहां की सुरक्षा टीम लगातार ढूंढने की कोशिश कर रही है। 

47
Asianet Image


इसके साथ ही कुमामोटो और कगोशिमा में करीब 75000 हजार से ज्यादा रहने वाले लोगों को अपनी जगह खाली कर देने के लिए भी कहा गया है। जापान में लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। 

57
Asianet Image

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है और लोग छतों पर खुद को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों का इंतजार कर रहे हैं। 

67
Asianet Image

बताया ये भी जा रहा है कि जापान का अशिकिता इलाका भी बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। यहां 7 लोग घायल हैं, लेकिन इनमें से एक बुरी तरह से घायल है।  

77
Asianet Image

बाढ़ के कारण सभी कम्यूनिकेशन सिस्टम्स को बंद कर दिया गया है। कुमामोटो और कागोशिमा के करीब 8000 घरों में लाइट तक की सुविधा नहीं है।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories