MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • World Emoji Day 2022: कहीं आप भी तो नहीं भेज रहे गलत इमोजी, जानिए इन 8 इमोजी के सही मतलब

World Emoji Day 2022: कहीं आप भी तो नहीं भेज रहे गलत इमोजी, जानिए इन 8 इमोजी के सही मतलब

World Emoji Day 2022: डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर अपने इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लिए इमोजी का चलन बढ़ता जा रहा है। बता दें कि इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत के यूजर्स करते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी में खुशी के आंसू, आंखों में दिल के साथ मुस्कुराता चेहरा, नमस्कार और दिल के इमोजी शामिल हैं। लोगों के पास जब भी फीलिंग्स शेयर करने के लिए शब्दों की कमी हो जाती है, तब वो इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार लोग गलत इमोजी भेजते हैं। आइए जानते हैं गलत भेजे जाने वाले इमोजी और उनके सही मतलब। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 18 2022, 10:39 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

हाथ जोड़ता इमोजी : 
भारत में इस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। हम इसका मतलब प्रणाम या नमस्कार समझते हैं। लेकिन हकीकत में इसका मतलब Hi 5 (हाई फाइव) होता है। बता दें कि दुनिया के 63% लोग मानते हैं कि वो चैटिंग के दौरान गलत इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। 

28
Asianet Image

घूमता हुआ सितारा : 
घूमते हुए सितारे वाले इमोजी का इस्तेमाल भारत में किसी को बधाई या ब्लेसिंग्स देने में किया जाता है। लेकिन इसका सही मतलब है किसी को चोट लग जाए और उसका सिर चकरा जाए। यानी दिन में तारे दिख जाएं। 

38
Asianet Image

गुस्साया हुआ एंग्री इमोजी : 
भारत में गुस्सा दिखाने के लिए इस एंग्री इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हकीकत में यह एंग्री इमोजी नहीं है। इमोजी की जिम्मेदारी लेनी वाली संस्था यूनीकोड का कहन है कि ये पाउटिंग फेस है। दरअसल, एंग्री इमोशन के लिए एक दूसरे इमोजी को रखा गया है। 

48
Asianet Image

रोने वाला इमोजी : 
इस इमोजी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग रोने और आंसुओं के लिए करते हैं। लेकिन ये हकीकत में आंसू नहीं बल्कि चेहरे पर आया पसीना है, जो डिसअपाइंटमेंट या निराशा को दिखाता है। 

58
Asianet Image

आशीर्वाद वाला इमोजी : 
इस इमोजी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग किसी को आशीर्वाद देने के लिए करते हैं। लेकिन असलियत में यह इमोजी हैंड रेज करने यानी हाथ उठाने के लिए है। लोग इसका भी गलत इस्तेमाल करते हैं। 

68
Asianet Image

इनफार्मेशन डेस्क इमोजी : 
नटखट सी दिखने वाली ये प्यारी सी लड़की कई बार हमारे टेक्स्ट का हिस्सा होती है पर इसका मतलब किसी शरारत से नहीं होता। बल्कि इस लड़की का मतलब होता है- मैं आपकी किस तरह से मदद कर सकती हूं। 

78
Asianet Image

हाय-हैलो इमोजी : 
भारत में इस इमोजी का इस्तेमाल कई लोग तमाचे या थप्पड़ के तौर पर करते हैं। जबकि असलियत में यह इमोजी हाय हैलो को दर्शाता है। भारत में इसका भी गलत इस्तेमाल किया जाता है। 

88
Asianet Image

हैप्पी फेस वाली चॉकलेट आइस्क्रीम : 
इस इमोजी को ज्यादातर पॉटी वाले इमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन असलियत में यह इमोजी हैप्पी फेस वाली चॉकलेट आइस्क्रीम है। लोग इस इमोजी को हमेशा गलत अर्थों में इस्तेमाल करते हैं। 

ये भी देखें : 

क्या है Emoji, कैसे हुई इनकी शुरुआत...जानें दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 3 इमोजी

गूगल से लेकर FB, ट्विटर और व्हाट्सएप ने दिए प्रेगनेंट मैन के Emoji, देखिए कैसे दिखते है ये इमोजी

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories