- Home
- World News
- कोमा में उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग, सनकी बहन ने संभाली बागडोर...साउथ कोरिया के अफसर का दावा
कोमा में उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग, सनकी बहन ने संभाली बागडोर...साउथ कोरिया के अफसर का दावा
प्योंगयांग. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि किम जोंग कोमा में हैं। और उनकी बहन किम यो जोंग ने सत्ता की बागडोर संभाल रखी है। यह दावा पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के पूर्व इंटेलिजेंस अफसर चांग सोंग मिन ने किया है। सोंग मिन दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम देई जुंग के स्पेशल असिस्टेंट भी रह चुके हैं। मिन ने दावा किया है कि किम जोंग गंभीर रूप से बीमार हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब किम की सेहत को लेकर खबरें आई हों। इस साल की शुरुआत में भी किम की मौत और गंभीर बीमार होने की खबरें आई थीं। हालांकि, किम ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगाया था।
कोमा में किम, बहन ने संभाली देश की सत्ता
मिन ने साउथ कोरियाई मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे मिली जानकारी के मुताबिक, किम इस वक्त कोमा में हैं। फिलहाल वे जिंदा हैं। अभी नॉर्थ कोरिया की सत्ता की कमान किम की बहन किम यो जोंग संभाल रही हैं। किम यो जोंग उत्तर कोरिया में नंबर 2 की स्थिति पर हैं। वे पहले भी देश चलाने में अपने भाई की मदद करती रही हैं।
किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग अपने भाई की तरह 'सनकी' रवैए दिखाने के लिए जानी जाती हैं। किम यो जोंग ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी।
पिछले साल किम जोंग की बहन को निर्णय लेने वाली मुख्य एजेंसी में नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही किम यो जोंग के उत्तर कोरिया में नंबर 2 होने का अंदाजा लग गया था। इसके बाद किम यो जोंग का देश में कद बढ़ गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किम यो जोंग अपने भाई किम जोंग की काफी लंबे वक्त तक करीबी सलाहकार रहीं। उन्हें एक बार फिर केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य चुना गया।
बताया जाता है कि किम जोंग की जो छवि आज उनके देश में या दूसरे देशों में है, उसके पीछे उनकी बहन किम यो जोंग का ही दिमाग है।
इतना ही नहीं किम जोंग भी अपनी बहन पर पूरा भरोसा करते हैं।
किम जोंग को काफी सनकी माना जाता है। उन्होंने राजद्रोह के आरोप में अपने चाचा को फांसी पर लटकवा दिया था।
सीमित अधिकारों वाले देश उत्तर कोरिया में किम यो जोंग की अपने भाई तक सीधी पहुंच है। वहीं, किम जोंग पर भी अपनी बहन का प्रभाव है।
किम यो जोंग अपने भाई की वफादार मानी जाती हैं। विदेशियों और द कोरिया से डील भी वही करती हैं। किम यो जोंग अपने भाई की छवि को सकारात्मक तौर पर पेश करने में भी जुटी रहती हैं।
किम यो जोंग 31 साल की हैं। वे अपने पिता किम जोंग इल की सबसे छोटी संतान हैं। किम जोंग उन और किम यो जोंग में बचपन से ही काफी करीबी संबंध रहा।