MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • PHOTOS: जापान की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, 67 साल पहले जहां गिरा था परमाणु बम वहां अब बन चुका मेमोरियल पार्क

PHOTOS: जापान की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, 67 साल पहले जहां गिरा था परमाणु बम वहां अब बन चुका मेमोरियल पार्क

नई दिल्ली/टोक्यो। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी दो दिन की यात्रा पर जापान (Japan) पहुंच गए हैं। मोदी यहां QUAD समिट में शामिल होंगे। क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी पहुंच गए हैं। मोदी जापान में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि अगस्त, 1945 में परमाणु बम का हमला झेल चुका जापान अब काफी शांत और खूबसूरत देश है। हिरोशिमा में अमेरिका ने जहां परमाणु बम गिराया था, वहां अब मेमोरियल बन चुका है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं जापान की 8 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : May 23 2022, 01:44 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

डिज्नीलैंड, टोक्यो : 
जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित डिज्नीलैंड बच्चों के लिए  सबसे अच्छी जगह है। कई बार तो बच्चों के साथ बड़े-बूढ़े भी यहां की स्लाइड्स का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। डिज्नीलैंड के पास ही टूरिस्ट सिंड्रेला कैसल, जोंडालैस, मैजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और डिज्नी परेड का आनंद भी उठाते हैं।

28
Asianet Image

माउंट फुजी : 
जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर होन्शु द्वीप पर माउंट फुजी पर्वत है। यहां पर एक सक्रिय ज्वालामुखी भी है, जिसकी हाइट 3776 मीटर है। इस ज्वालामुखी में आखिरी बार 1907 में विस्फोट हुआ था। यहां सबसे सुंदर नजारा सनराइज का होता है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। 

38
Asianet Image

हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क : 
1945 में परमाणु बम का हमला झेल चुके जापान के शहर हिरोशिमा के बीचोबीच एक स्मारक पार्क बनाया गया है, जिसे हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क के नाम से जाना जाता है। इस पार्क में परमाणु हमले से जुड़ी कई यादें हैं। बता दें कि अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त, 1945 को जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला किया था।

48
Asianet Image

इत्शुकुशिमा आइलैंड : 
इत्शुकुशिमा हिरोशिमा से कुछ दूरी पर मियाजिमा के आइलैंड हैं, जो कि जापान के श्राइन द्वीप के रूप में मशहूर है। यहां की सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली जगह इत्शुकुशिमा फ्लोटिंग टोरी गेट है, जो कि पानी के ऊपर तैरता नजर आता है। शाम होते ही यहां के मंदिर में मेहमानों का ट्रेडिशनल डांस से स्वागत किया जाता है। 

58
Asianet Image

ओसाका कैसल : 
ओसाका (Osaka Castle) जापान का एक पुराना महल है। यह महल ओसाका सिटी के एक पार्क में बना हुआ है। कहा जाता है कि इस महल को सन 625 में जापान के समुराई त्योतोमी हिदेयोशी ने बनवाया था। हाबाद में जापान ने 1965 में इस महल को दोबारा बनवाया। अब यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने दुनिया भर से लोग यहां पहुंचते हैं। 

68
Asianet Image

टोक्यो टावर : 
जापान की राजधानी टोक्यो में बना यह टॉवर पेरिस के आइफिल टावर की तरह ही दिखता है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। रात के समय लाइट जलने के बाद तो इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। 

78
Asianet Image

तोदैइजी मंदिर : 
तोदैइजी टेम्पल दुनिया की सबसे बड़ी कांसे की बनी बुद्ध प्रतिमा के लिए फेमस है। इस मंदिर के आसपास ही काफी बाग-बगीचे और हरियाली है, जहां हिरण और दूसरे सुंदर जानवर आसानी से घूमते हुए नजर आ जाते हैं। 

88
Asianet Image

अत्सुता श्राइन : 
अत्सुता श्राइन भी जापान के नागोया शहर में स्थित एक मंदिर है। कहा जाता है कि ये जापान के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और इसे पहली शताब्दी में बनाया गया था। लोग दुनियाभर से इस मंदिर के आर्किटेक्चर को निहारने के लिए यहां आते हैं। 

ये भी देखें : 

क्या है QUAD जिसके लिए जापान पहुंचे मोदी, 23 बैठकों में 35 सीईओ से मिलेंगे पीएम

जापानी बच्चे के मुंह से हिंदी सुन खुश हुए पीएम मोदी, पोस्टर देख दी शाबासी, कहा- कहां से सीखी इतनी अच्छी हिंदी

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
नरेंद्र मोदी
 
Recommended Stories
Top Stories