कभी ब्रिटिश रॉयल फैमिली का प्रिंस था यह शख्स, लेकिन अब खुद को कहता है 'आम आदमी'
इन दिनों भारत में 'आत्मनिर्भर' होने पर बहुत जोर दिया जा रहा है। खासकर, कोरोना के बाद तो जैसे आत्मनिर्भर भारत एक व्यापक मुहिम बन गया है। इसका मकसद है कि लोग खुद का रोजगार स्थापित करें। लेकिन ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शाही तौर-तरीके से इतने ऊब गए कि उन्होंने रॉयल फैमिली को ही त्याग दिया। रॉयल फैमिली से मिलने वाली सारी पदवियां छोड़ दीं। फिर अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ रहने कनाडा चले गए। हालांकि कोरोना के दौरान वे कनाडा के वैंकूवर से अमेरिका के कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए। यह अलग बात है कि वे जिस घर में रहते हैं, जितनी 'रईसी' है, ठाठ-बाट हैं, वैसे करोड़पतियों को भी नसीब नहीं होते। 'वैलेंटाइन-डे' पर प्रिंस और मर्केल ने अपने परिवार के बारे में एक नई घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। आइए जानते हैं प्रिंस और मर्केल की कहानी...
| Published : Feb 15 2021, 03:08 PM IST / Updated: Feb 15 2021, 03:11 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
करीब 3500 करोड़ के नेटवर्थ वाले ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी लंबे समय से चर्चाओं में हैं। यह कपल जनवरी, 2020 में तब चर्चाओं में आया था, जब इन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली से अलग होने का ऐलान किया था। रॉयल फैमिली छोड़ने के बाद इनके नाम से 'हिज और हर रॉयल हाइनेस यानी (HRH) या ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की उपाधि से भी वंचित होना पड़ा। बहरहाल, कपल ने वैलेंटाइन-डे पर यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर (CREDIT: MISAN HARRIMAN) शेयर करते हुए कहा कि आर्ची जल्द ही बड़ा भाई बनने जा रहा है। 39 वर्षीय मेगन खुश हैं कि उनके यहां दूसरा बेबी आ रहा है।
जब प्रिंस हैरी और मेगन रॉयल फैमिली छोड़कर कनाडा जा रहे थे, तब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भावुक होकर बोली थीं कि वे प्रिंस और मेगन के और अधिक स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा का समर्थन करती हैं। दरअसल, हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी।
ब्रिटिश रॉयल फैमिली से अलग होने के बाद प्रिंस हैरी कनाडा के वैंकूवर द्वीप स्थित मेगन के घर पर रहने चले गए थे। यह अलग बात है कि यह घर किसी लग्जरी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 मिलियन डॉलर थी।
वैंकूवर द्वीप स्थित मेगन के घर की ये तस्वीरें देखकर समझ सकते हैं कि रॉयल फैमिली छोड़कर भी प्रिंस के ठाठ कम नहीं हुए। इस घर में 6 बड़े बेडरूम और 5 मार्डन बाथरूम थे। इसकी भव्यता देखकर अच्छे-खासों की आंखें फटी रह जातीं।
कोरोना काल में प्रिंस हैरी और मेगन अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए। यहां उन्होंने मेल गिब्सन नामक शख्स से यह हवेली खरीद ली थी। ऐसी हवेलियां बड़े-बड़े रईस ही खरीद पाते हैं।
कैलिफोर्निया की यह हवेली हैरी ने मार्च, 2020 में करीब 15 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। एक प्राकृतिक खूबसूरती से भरी जगह पर मौजूद है। इसमें स्विमिंग पूल, सिनेमाहॉल, एक एकड़ का गार्डन, प्ले ग्राउंड आदि सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
अपने पहले बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन। आर्ची का जन्म कनाडा में हुआ था। अब इनके यहां दूसरा बच्चा आने वाला है।
बता दें कि हैरी ने मई, 2018 में अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन से लवमैरिज की थी। इनके यहां मई, 2019 को पहले बेटे आची का जन्म हुआ था।
माना जा रहा है कि प्रिंस हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था। इसकी पुष्टि खुद विलियम ने करते हुए कहा था कि मां प्रिंसेस डायना की मौत के बाद दोनों भाई एक-दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन यह बॉन्ड अब टूट गया है।
(प्रिंस हैरी और मेगन की शादी की फोटो)
इस शाही अंदाज में हुई थी प्रिंस हैरी और मेगन की शादी। इसी जनवरी को हैरी और मेगन ने शाही सोशल मीडिया का अलविदा कहने का ऐलान किया था। बता दें कि दोनों के एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं।