MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • यूएई और बहरीन ही नहीं, ये 6 मुस्लिम देश पीएम मोदी को कर चुके हैं सम्मानित

यूएई और बहरीन ही नहीं, ये 6 मुस्लिम देश पीएम मोदी को कर चुके हैं सम्मानित

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त से 27 अगस्त तक तीन देशों की यात्रा पर हैं। रविवार को फ्रांस में जी-7 समिट के लिए रवाना होने से पहले बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा ने उन्हें यहां के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' से सम्मानित किया। जहां एक ओर पाकिस्तान भारत और प्रधानमंत्री की दुनियाभर में आलोचना कर रहा है। वहीं, मोदी के नेतृत्व में भारत के मुस्लिम देशों के साथ संबंध और बेहतर हुए हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Aug 26 2019, 10:46 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
1- 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां'- बहरीन (अगस्त- 2019): बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा ने रविवार को पीएम मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर मोदी ने कहा, ''मैं सम्मान मिलने पर खुद को सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। यह पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है। यह बहरीन और भारत के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।''
26
Asianet Image
1- ऑर्डर ऑफ जायद' (अगस्त- 2019): यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यं ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। यह अवार्ड राष्ट्रपति, राजाओं और किसी भी देश के प्रमुख को दिया जाता है। पीएम मोदी को ये अवार्ड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता और दुनिया के सबसे प्रभावित नेता के तौर पर दिया गया। उनके सफाई अभियान, शांति के प्रयासों, दुनिया के देशों के साथ संबंध के अलावा भ्रष्टाचार के मामलों पर कड़े रुख के चलते दिया। अवॉर्ड की घोषणा इस साल अप्रैल में हुई थी। इसका मकसद दोनों देश (भारत और दुबई) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना। यह सम्मान दुबई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यां के नाम पर रखा गया है।
36
Asianet Image
3- रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन - मालदीव (जून 2019): दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहले विदेश दौरे पर जून में मालदीव गए थे। इस दौरान मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने मोदी को वहां के सर्वोच्च सम्मान रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया था। मोदी को यह संबंध दोनों देशों के बीच संबंधों में अहम भूमिका निभाने के लिए मिला था।
46
Asianet Image
4- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (फरवरी 2018) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल फरवरी में फिलिस्तीन के दौरे पर गए थे। वे यहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने पीएम मोदी को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन से सम्मानित किया था। यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मोदी के योगदान को देखते हुए दिया गया था।
56
Asianet Image
5- अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार, अफगानिस्तान (जून 2016): पीएम मोदी को जून 2016 में अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस सम्मान से नवाजा था। यह पुरस्कार अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में दिया जाने वाला इस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
66
Asianet Image
6- द किंग अब्दुल्लाजीज साश (सऊदी अरब) अप्रैल- 2016 : सऊदी अरब के किंग शाह सलमान बिन अब्दुल्लाजीज ने अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द किंग अब्दुल्लाजीज साश' से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार आधुनिक सऊदी राज्य के संस्थापक अब्दुल्लाजीज अल सौद के नाम पर है। इससे पहले यह सम्मान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी को मिल चुका है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories