- Home
- World News
- इस 17 साल की लड़की की हैं दुनिया में सबसे लंबी टांगे, नहीं मिलते नाप के कपड़े; बनना चाहती है मॉडल
इस 17 साल की लड़की की हैं दुनिया में सबसे लंबी टांगे, नहीं मिलते नाप के कपड़े; बनना चाहती है मॉडल
ऑस्टिन. भारत में आम तौर पर लोगों की लंबाई 5 से 6 फीट के बीच में होती है। लेकिन अगर हम कहें कि एक लड़की की 4.5 फीट लंबी सिर्फ टांगे हैं। तो शायद आप विश्वास ना करें। लेकिन यह सही है। टेक्सास के ऑस्टिन में रहने वाली 17 साल की लड़की की दुनिया में सबसे लंबी टांगे हैं। खास बात ये है कि लड़की की कुल लंबाई 6 फीट 10 इंच है। लड़की अपने परिवार में सबसे ज्यादा लंबी है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
मैसी कुरिन सिर्फ 17 साल की हैं। दुनिया में उनकी सबसे लंबी टांगे हैं, इनकी लंबाई 4 फीट 5 इंच हैं। मैसी एक मॉडल बनना चाहती हैं। मैसी एक दिन कपड़े लेने गईं तब उन्हें अहसास हुआ कि वे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं।
उनकी लेफ्ट लेग 4 फीट 5 इंच की है। जबकि राइट लेग इससे थोड़ी छोटी है। उन्होंने रूस की बास्केट बॉल स्टार इकाटेरिना लिसिना को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड बनाया। लिसिना की टांगे 4 फीट 4 इंच की हैं।
कुरिन कहती हैं कि इतनी लंबी टांगों से कुछ दिक्कतें भी हैं। जैसे दरवाजों से सिर टकराने से बचाना, कार में बैठने में दिक्कत, कपड़े और जूते फिटिंग के मिलना।
लेकिन वे दूसरों से कहती हैं कि इस तरह की यूनिक फिजिकल विशेषताओं को छिपाने की जरूरत नहीं है। इन्हें स्वीकार करना चाहिए।
मैसी के घर पर कोई उनके बराबर लंबा नहीं है। उनकी मां ट्रिश की लंबाई 5 फीट 7 इंच, जबकि उनके पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच है। जबकि उनके भाई 6 फीट 3 इंच के हैं।
जब मैसी पैदा हुई थीं, उनकी लंबाई सामान्य बच्चों की तरह 19 इंच थी। लेकिन जब वे 9 साल की थीं तब उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच हो गई थी।
मैसी को दुनिया की सबसे लंबी महिला बनने के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए कुछ ही इंच की जरूरत है। अभी चीन की सुन फेंग (33) दुनिया की सबसे लंबी महिला (7 फीट 3 इंच) हैं।
अभी तक की बात करें तो चीन की ही जेंग जिनलियान सबसे लंबी महिला थीं। उनकी लंबाई 8 फीट 1 इंच थी। उनकी मौत 1982 में हुई थी।