MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • Ghana blast: बाइक से टकराते ही ट्रक से उठी चिंगारी; ड्राइवर लोगों को भगाने चीखा, तब तक हो चुका था ब्लास्ट

Ghana blast: बाइक से टकराते ही ट्रक से उठी चिंगारी; ड्राइवर लोगों को भगाने चीखा, तब तक हो चुका था ब्लास्ट

अक्करा( Accra). पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना(Ghana) के पश्चिमी क्षेत्र में एक गोल्ड माइन के लिए विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहे ट्रक में एक बाइक के बाद हुए भयंकर ब्लास्ट ने एक नहीं; आसपास के कई घर ढहा दिए। घटना के बाद मंजर ऐसा था, मानों कोई जलजला आया हो, जिससे जमीन फट गई हो और घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हों। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई। हादसा भारतीय समयानुसार 20 जनवरी की दोपहर को हुआ। घाना पुलिस सेवा और अन्य आपातकालीन सेवा सर्विसेज ने पश्चिमी क्षेत्र में बोगोसो और बावडी( Bogoso and Bawdie) के बीच फुल इमरजेंसी रिकवरी एक्सरसाइज शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ट्रक रांग साइड से आ रही बाइक से टकरा गया था। इसके बाद ट्रक में चिंगारी उठी। यह देखकर ड्राइवर बस्ती के लोगों को वहां से भगाने आवाज लगाते हुए दौड़ा, लेकिन तब तक ब्लास्ट हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 21 2022, 12:41 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

ब्लास्ट में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि घाना प्रशासन ने यह संख्या 17 बताई है।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन के उप महानिदेशक सेजी साजी ने बताया कि मोटरसाइकिल बीच रास्ते में आ जाने से ट्रक उससे टकरा गया, जिससे एक चिंगारी फूटी और फिर विस्फोट हो गया।

29
Asianet Image

धमाके से पूरा इलाका जैसे कांप उठा। हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सरकार मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है।

39
Asianet Image

हादसे के बाद लोगों ने देखा कि शव दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। कई लाशों के तो टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। इलाके की कई इमारतें भरभराकर गिर पड़ीं। इसमें भी बड़ी संख्या में लोग फंस गए थे।

49
Asianet Image

ग्राफिक ऑनलाइन(Graphic Online) के वेस्टर्न रीजनल करस्पांडेंट कोबला डोट्सी अक्लोबोर्टु(Kobla Dotsey Aklorbortu) के अनुसार, 100 से अधिक गाड़ियां चकनाचूर हो गईं।

59
Asianet Image

ग्राफिक ऑनलाइन(Graphic Online) के अनुसार, विस्फोट के बाद तारकवा और अयामफुरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का ट्रैफिक रोकना पड़ा था।
 

69
Asianet Image

पना घर-बार गंवा चुके लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने आसपास के चर्चों, स्कूलों को खोलने की मदद मांगी, ताकि उन्हें वहां आश्रय दिया जा सके।

79
Asianet Image

घाना के राष्ट्रपति नाना एडो डंकवा अकुफो-एडो(Nana Addo Dankwa Akufo-Addo) ने फेसबुक पेज के जरिये घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने लिखा-पश्चिमी क्षेत्र में बोगोसो के पास विस्फोट हुआ। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। मैं सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। पुलिस, सशस्त्र बल और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (एनएडीएमओ) स्थिति को ठीक करने के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं।

89
Asianet Image

धमाके की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विस्फोट में कई इमारतें जमींदोज हो गईं। मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

99
Asianet Image

घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में कोट द' आईवोर (आइवरी कोस्ट), उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ लड़ाकू राजा होता है। यह गोल्ड कोस्ट 1957 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories