MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • अंटार्कटिका से लेकर साइबेरिया तक ये हैं दुनिया के 10 सबसे ठंडे स्थान, माइनस 94 डिग्री तक गिर जाता है पारा

अंटार्कटिका से लेकर साइबेरिया तक ये हैं दुनिया के 10 सबसे ठंडे स्थान, माइनस 94 डिग्री तक गिर जाता है पारा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी राज्यों तक पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां गर्मियों के दिनों में भी तापमान भारत की सर्दियों के दिनों के तापमान से कम ही रहता है। रूस के साइबेरिया में सर्दियों के मौसम में तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। आइए अंटार्कटिका से लेकर साइबेरिया तक  दुनिया के 10 सबसे ठंडे स्थानों के बारे में जानते हैं...  

4 Min read
Vivek Kumar
Published : Jan 04 2023, 07:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

अंटार्कटिका का पूर्वी अंटार्कटिक पठार दुनिया का सबसे ठंडा स्थान है। 2004 और 2016 में यहां के डोम आर्गस और डोम फूजी इलाके में हवा का तापमान माइनस 94 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उपग्रह से यहां के ठंड का डेटा लिया गया था। यह क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया जितना बड़ा है। यहां इंसान नहीं रहते। 
 

210
Asianet Image

अंटार्कटिका का वोस्तोक स्टेशन क्षेत्र दुनिया का दुसरा सबसे ठंडा स्थान है। जुलाई 1983 में यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह दक्षिणी ध्रुव का हिस्सा है। दक्षिणी गोलार्द्ध में यह सबसे ठंडा क्षेत्र है। 1957 में सोवियत संघ ने वोस्तोक अनुसंधान केंद्र बनाया था। यह दुनिया के सबसे सूखा इलाका भी है। यहां सालभर में सिर्फ 20 एमएम बर्फ गिरती है। 
 

310
Asianet Image

अमुंडसेन-स्कॉट स्टेशन अंटार्कटिका में है। यह इलाका दक्षिण ध्रुव में है। इस स्टेशन को 1956 में बनाया गया था। यहां गर्मियों के दिनों में छह महीने लगातार सूर्य की रोशनी पड़ती है। छह महीने सूर्य के दर्शन नहीं होते। जून 1982 में यहां न्यूनतम तापमान माइनस 82.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 2011 में क्रिसमस के दिन यहां अधिकतम तापमान माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 
 

410
Asianet Image

अमेरिका के अलास्का के डेनाली में 1950 और 1969 में तापमान माइनस 73 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। डेनाली को माउंट मैककिनले के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 6000 मीटर से अधिक है। यहां का औसत तापमान लगभग -10 डिग्री सेल्सियस है। 
 

510
Asianet Image

क्लिंक मौसम स्टेशन के पास आर्कटिक सर्कल में सबसे ठंडे स्थान होने का रिकॉर्ड है। यह सेंट्रल ग्रीनलैंड में स्थित है। दिसंबर 1991 में यहां का तापमान माइनस 69.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। इतना ठंडा पड़ने के बावजूद ग्रीनलैंड की ज्यादातर बर्फ तेजी से पिघल रही है।

610
Asianet Image

ओम्याकोन दुनिया का ऐसा सबसे ठंडा स्थान है जहां इंसान स्थायी रूप से रहते हैं। यह आर्कटिक सर्कल के ठंडे उत्तरी ध्रुव क्षेत्र में है। 1933 में यहां का तापमान तापमान -67.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां के स्कूल तभी बंद होते हैं जब तापमान -55 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे चला जाए। यहां सर्दियों में औसत न्यूनतम तापमान -55 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है।
 

710
Asianet Image

नॉर्थ आइस ग्रीनलैंड का दूसरा सबसे ठंडा जगह है। यहां 1950 के दशक में ब्रिटिश उत्तरी ग्रीनलैंड अभियान के दौरान रिसर्च स्टेशन स्थापित किया गया था। 1954 में यहां सबसे कम तापमान माइनस 66.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। यहां अब लोग बस गए हैं। 
 

810
Asianet Image

याकुत्स्क पृथ्वी पर सबसे ठंडे शहरों में से एक है। यह पर्माफ्रॉस्ट पर स्थित है। इस क्षेत्र में कुछ दिनों के लिए गर्मी का मौसम आता है। 2011 में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहां सर्दी का मौसम बेहद लंबा और ठंडा होता है। 1891 में यहां का तापमान -64.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। याकुत्सक शहर लीना नदी के किनारे स्थित है। सर्दियों के महीनों के दौरान अक्सर नदी जम जाती है और इसका इस्तेमाल सड़क के रूप में होता है। 
 

910
Asianet Image

उत्तर पश्चिमी कनाडा के युकोन क्षेत्र में स्नैग नाम का छोटा सा गांव है। यहां सबसे पहले 10 स्थानीय लोग बसे थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहां एक मौसम केंद्र बनाया गया। विश्व युद्ध के बाद भी इसका इस्तेमाल हुआ था। 1947 में यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 62.8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया था। 

1010
Asianet Image

अमेरिका के अलास्का में स्थित प्रॉस्पेक्ट क्रीक दुनिया का 10वां सबसे ठंडा जगह है। 1971 में यहां का तापमान माइनस 62.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां 1970 के दशक के अंत में ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के लिए श्रमिकों की बस्ती बसायी गई थी। यहां अब कोई इंसान नहीं रहता है।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved