MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • मर जाएंगे लेकिन इस्लाम कबूल नहीं करेंगे...पाकिस्तान में तब्लीगी जमात के खिलाफ हिंदुओं ने किया प्रदर्शन

मर जाएंगे लेकिन इस्लाम कबूल नहीं करेंगे...पाकिस्तान में तब्लीगी जमात के खिलाफ हिंदुओं ने किया प्रदर्शन

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले किसी से छिपे नहीं है। ऐसा ही एक और मामला यहां के सिंध प्रांत से सामने आया है। पाकिस्तान में तब्लीगी जमात पर आरोप लगे हैं कि संगठन के लोगों ने हिंदुओं पर अत्याचार किया, घरों में तोड़फोड़ की, यहां तक की धर्मपरिवर्तन से इनकार करने पर हिंदू लड़के का अपहरण कर लिया गया। इसके साथ इस्लाम कबूल ना करने पर लोगों के घरों पर कब्जा कर उन्हें भगा भी दिया गया। इस घटना के खिलाफ सिंध में बड़ी संख्या में हिंदुओं ने प्रदर्शन किया है। महिलाओं का कहना है कि वे मर जाएंगी, लेकिन इस्लाम कबूल नहीं करेंगी।

Asianet News Hindi | Updated : May 19 2020, 02:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

महिलाएं कह रही हैं कि वे मर जाएंगी लेकिन इस्लाम कबूल नहीं करेंगी। तब्लीगी जमात के खिलाफ इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। 

28
Asianet Image

महिलाएं कह रही हैं कि वे मर जाएंगी लेकिन इस्लाम कबूल नहीं करेंगी। तब्लीगी जमात के खिलाफ इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। 

38
Asianet Image

प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने बताया, उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। घर तोड़ दिए गए, उनके साथ मारपीट की गई। उनसे कहा गया कि वे या तो धर्मपरिवर्तन करें, जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। 

48
Asianet Image

वहीं, एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें महिला ने बताया कि उसके बेटे को तब्लीगी जमात के लोगों ने अपहरण कर लिया। महिला ने तब्लीगी जमात से बच्चे को लौटाने के लिए गुहार भी लगाई। 

58
Asianet Image

पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में हिंदुओं और ईसाइयों का उत्पीड़न लगातार जारी है।

68
Asianet Image

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने हाल ही में कहा कि इमरान खान सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक समुदायों पर भयानक, धार्मिक रूप से प्रेरित हमले हुए हैं। हिंसा को रोकने के लिए अभी तक इमरान सरकार की ओर से कोई भी कदम भी नहीं उठाए गए हैं।

78
Asianet Image

पाकिस्तान में लगातार अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। अमरीका में सिंधी फाऊंडेशन के मुताबिक, सिंध प्रांत में हर साल करीब 1000 लड़कियों का अपहरण होता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद उनकी मुस्लिमों के साथ शादी कराई जाती है। 

88
Asianet Image

पाकिस्तान में हिंदू, ईसाई, सिख, अहमदिया और शियाओं को उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। यहां अल्पसंख्यकों को जबरन इस्लाम की पढ़ाई करवाई जाती है। यहां ईसाइयों-हिंदुओं को शव दफन करने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories