MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • World News
  • FIFA World Cup: बेल्जियम के लोगों को बर्दाश्त नहीं हुई मोरक्को से हार, ब्रसेल्स में हिंसा, देखिए कुछ तस्वीरें

FIFA World Cup: बेल्जियम के लोगों को बर्दाश्त नहीं हुई मोरक्को से हार, ब्रसेल्स में हिंसा, देखिए कुछ तस्वीरें

बेल्जियम(Belgium). फीफा विश्व कप के ग्रुप स्टेज(FIFA World Cup group stage) में बेल्जियम के खिलाफ मोरक्को की जीत के बाद रविवार दोपहर ब्रसेल्स के शहर के केंद्र में दंगे भड़क उठे। उपद्रवियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की, दुकानों को आग लगा दी। हालात को काबू करने पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। वाटर कैनन से लैस लगभग 100 पुलिस अधिकारियों को सड़क पर उतरना पड़ा। कतर में आयोजित फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) मैच में रविवार (27 नवंबर) को मोरक्को((Morocco) ने बेल्जियम (Belgium) को 2-0 से हरा दिया था। इसके बाद हिंसा भड़क गई। बेल्जियम पुलिस ने दर्जनभर उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने ब्रुसेल्स में एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। ब्रसेल्स के मेयर ने कहा कि पुलिस अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Amitabh Budholiya | Updated : Nov 28 2022, 09:50 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

ब्रसेल्स-कैपिटल/इक्सेलस पुलिस ज़ोन ने ट्विटर के माध्यम से जनता से बुलेवार्ड डु मिडी और आस-पास की सड़कों के आसपास के क्षेत्र से बचने का आह्वान किया है। ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज ने भी ट्विटर पर फुटबॉल मैच के बाद की घटनाओं की निंदा की।

26
Asianet Image

ब्रसेल्स-कैपिटल/इक्सेलस पुलिस ज़ोन ने ट्विटर के माध्यम से कहा-“मैं इस दोपहर की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पुलिस पहले ही मजबूती से दंगा रोकने खड़ी है। इसलिए मैं समर्थकों(बेल्जियम) को सलाह देता हूं कि वे सिटी सेंटर न आएं। पुलिस सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है।”

36
Asianet Image

कतर में  फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) में मोरक्को द्वारा बेल्जियम को 2-0 से हराने के बाद ब्रसेल्स शहर के ज़ुइदलान में शाम को दंगा हुआ। पुलिस ने जनता से कहा है कि वे इस क्षेत्र से दूर रहें और पुलिस सर्विस को अपना काम करने दें।

46
Asianet Image

ब्रसेल्स पुलिस को पहले से ही दंगे की आशंका थी, इसलिए उसकी मुस्तैदी से दंगाई अपने घातक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

56
Asianet Image

हालांकि उपद्रवियों ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगा दी। कई कारों में तोड़फोड़ कर दी। दुकानों पर भी पथराव किया। शराब की बोतलें फेंकीं।

यह भी पढ़ें-FIFA World Cup की ट्रॉफी-गिफ्ट बॉक्स पर 'मेड इन इंडिया' की छाप, यूपी की ताज नगरी में बने ये खास आइटम्स

66
Asianet Image

हालांकि उपद्रवियों ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगा दी। कई कारों में तोड़फोड़ कर दी। दुकानों पर भी पथराव किया। शराब की बोतलें फेंकीं। लोकल वीआरटी न्यूज़ की एक टीम ने देखा कि साउथ स्टेशन के पास लेमोनिएरलान पर कैसे दंगे हुए। सैकड़ों युवाओं ने आगजनी की,  शराब की बोतलें फेंकीं। वीआरटी की रेडियो कार पर भी हमला किया गया। इलाके में भारी पुलिस जमा है। 

यह भी पढ़ें-FIFA World Cup: एसयूवी लेकर केरल से कतर पहुंची 5 बच्चों की मां, अरब के प्लेयर्स को गिफ्ट होगी 12 करोड़ की कार

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories