MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • मैग्जीन कवर पर पत्नी को जगह ना मिलने पर ट्रंप को मलाल, बताया मेलानिया को दुनिया की खूबसूरत महिला

मैग्जीन कवर पर पत्नी को जगह ना मिलने पर ट्रंप को मलाल, बताया मेलानिया को दुनिया की खूबसूरत महिला

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर उनकी पत्नी मेलानिया को नजरअंदाज करने पर भड़ास निकाली है। ट्रंप ने कहा कि मेलानिया अमेरिका के इतिहास की सबसे खूबसूरत फर्स्ट लेडी हैं बावजूद इसके पिछले 4 साल में उन्हें कभी किसी बड़ी मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर जगह नहीं दी। इतना ही नहीं उन्होंने पर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को 8 साल में 12 बड़ी मैग्जीन ने कई बार अपने कवर पेज पर प्रकाशित किया गया था। मीडिया को कोसते दिखे डोनाल्ड ट्रंप...

Asianet News Hindi | Updated : Dec 27 2020, 05:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

डोनाल्ड ट्रंप ने  सोशल मीडिया पर कहा कि 'ये अमेरीकी मीडिया का भेदभाव पूर्व रवैया है। उनके कार्यकाल में उन्हें किसी भी मैग्जीन ने कवर पेज पर नहीं रखा और ना किसी प्रकार का मौका दिया। लेकिन, जब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, तब मीडिया मैलानिया ट्रंप को महान बता रहे हैं।' 

26
Asianet Image

ट्रंप के इस आरोप  को लेकर कुछ मैग्जीन्स ने बेबुनियाद बताया है। हालांकि, ट्रंप के समर्थकों ने ट्रंप की हां में हां मिलाई। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मेलानिया वाकई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन मीडिया जानबूझकर उन्हें जगह नहीं देता। मीडिया ट्रंप के बारे में फेक न्यूज फैलाने में माहिर है। ऐसे मीडिया का बायकॉट कर देना चाहिए।'

36
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप से शादी से पहले मेलानिया एक मॉडल रह चुकी हैं। ट्रंप से शादी के बाद मेलानिया को क्रिश्चियन डायर वेडिंग ड्रेस में वोग के कवर पेज पर जगह मिली थी। वहीं, 56 साल की मिशेल ओबामा व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के 8 सालों के दौरान 12 कवर पर नजर आई, जबकि 50 साल की मेलानिा अपने पति के चार साल के कार्यकाल में किसी भी मैग्जीन के कवर पर नहीं दिखीं। 

46
Asianet Image

वहीं, महामारी के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा में क्रिसमस का दिन गोल्फ खेलकर बिताया। इस दौरान ट्रंप के करीबी सहयोगी और दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम भी मौजूद थे। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ट्रंप पाम बीच के अपने मार-ए-लोगो क्लब में ठहरे हुए हैं।

56
Asianet Image

क्रिसमस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ने कोरोना वैक्सीन को क्रिसमस का चमत्कार बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। 

66
Asianet Image

राष्ट्रपति ने कहा कि 'हम सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, कर्मचारियों और सर्विस मेंबर्स के आभारी हैं, जो मुश्किल काम को संभव बनाने में लगे हैं। ये वास्तव में क्रिसमस का चमत्कार है।'

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories