MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः अब तक 3.16 लाख मौतें, इटली में हारने लगा कोरोना, आज से खुलेंगे दुकान, मॉल और बीच

दुनिया में कोरोनाः अब तक 3.16 लाख मौतें, इटली में हारने लगा कोरोना, आज से खुलेंगे दुकान, मॉल और बीच

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 48 लाख 1 हजार 857 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 3 लाख 16 हजार 671 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 18 लाख 58 हजार 170 लोग ठीक भी हुए हैं। इन सब के बीच नेपाल सरकार ने 2 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे अमेरिका में 90 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि ब्रिटेन में 34 हजार तो इटली में 31 हजार लोगों की जान जा चुकी है। 

Asianet News Hindi | Updated : May 18 2020, 09:25 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

अमेरिका में मौत का आंकड़ा 90 हजार के पार 
अमेरिका में 24 घंटे में 865 लोगों की मौत हुई है। जबकि 19 हजार से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा केस हैं। न्यूजर्सी में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा कि राज्य में हर दिन करीब 40 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क अमेरिका में महामारी का एपिसेंटर रहा है। यहां 24 घंटे में 139 लोगों की जान गई है। मौतों का आंकड़ा 28 हजार 325 हो गया है।

27
Asianet Image

फ्रांस में 28 हजार लोगों की मौत
फ्रांस में 24 घंटे में 483 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 28 हजार 108 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार बताया कि रविवार को अस्पतालों में 54 लोगों की मौत हुई जबकि वृद्धाश्रमों में 429 जान गई। देश में 1 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस ने अपनी सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो महीने से लागू लॉकडाउन के नियमों में ढील दी है। यहां कुछ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वीरन ने कहा है कि 10 से 15 दिनों के दौरान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 79 हजार 569 हो गई है। जबकि अब तक 61 हजार 213 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

37
Asianet Image

इटली में मौत के मामले हुए कम 
इटली में प्रतिबंधों में राहत दिए जाने से एक दिन पहले देश में सबसे कम 145 मौतें दर्ज की गई। यह आंकड़ा लॉकडाउन लगाने के बाद सबसे कम है। अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है।  वहीं, 24 घंटे में 675 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा 4 मार्च के बाद सबसे कम है। एक दिन पहले शनिवार को 875 नए केस मिले थे, जबकि 153 मौतें हुई थीं। सोमवार से देश में 10 हफ्ते से जारी लॉकडाउन में सबसे बड़ी राहत दी जाएगी। दुकान, रेस्टोरेंट, सैलून, बीच खोल दिए जाएंगे।

47
Asianet Image

ब्राजील में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, अब 16 हजार से अधिक मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 485 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 7938 लोग पॉजिटिव मिले हैं। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 118 हो गई है। जबकि 2 लाख 41 हजार 80 लोग कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद पांचवें स्थान पर है। यहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है। सरकार ने लॉकडाउन में ढील दे रखी है। 
 

57
Asianet Image

रूस दुनिया का दूसरा देश, जहां सबसे अधिक संक्रमित 
कोरोना संक्रमण ने रूस में तेजी से पांव पसारे हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 81 हजार 752 है। जिसके बाद यह दुनिया का दूसरा देश बन गया है। जहां इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित हैं। वहीं, पहले नंबर पर 15.27 लाख मामलों के साथ अमेरिका है। रूस में अब तक 2631 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 2709 मरीज सामने आए हैं। जबकि इससे पहले 10 हजार से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
 

67
Asianet Image

अमेरिका के बाद ब्रिटेन में सबसे अधिक 34 हजार मौतें 
कोरोना के कहर से ब्रिटेन भयंकर तबाही के मुहाने पर खड़ा है। ब्रिटेन में कोरोना शिकार 34 हजार 636 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 43 हजार 695 है। ब्रिटेन दुनिया का दूसरा देश है जहां इतनी बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है। हालांकि ब्रिटेन सरकार ने अभी तक ठीक हुए लोगों का आंकड़ा नहीं जारी किया है। वहीं, देश में जारी लॉकडाउन में सरकार राहत देने की तैयारी में है। 

77
Asianet Image

स्पेन में संक्रमित मरीजों की संख्या 2.77 लाख 
स्पेन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 2 लाख 77 हजार 719 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 27 हजार 650 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि स्पेन को कोरोना के कहर से राहत मिली है। यहां पिछले 24 घंटे में 1214 नए केस सामने आए है। जबकि इससे पहले यहां औसतन 4-5 हजार मरीज मिल रहे थे। वहीं, मौत के मामलों में भी कमी आई है, पिछले 24 घंटे में 87 मरीजों ने दम तोड़ा है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories