MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • China vs Taiwan: किसमें कितना है दम, युद्ध हुआ तो चीन के सामने कितनी देर टिक पाएगा ताइवान

China vs Taiwan: किसमें कितना है दम, युद्ध हुआ तो चीन के सामने कितनी देर टिक पाएगा ताइवान

China vs Taiwan: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन बौखलाया हुआ है। चीन ने अमेरिका को इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए ताइवान के समुद्री इलाके में मिलिट्री ड्रिल शुरू कर दी है। पेलोसी के ताइवान से रवाना होते ही चीन ने नॉर्थ, साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट में ताइवान के समुद्र और हवाई क्षेत्र में सेना अभ्यास शुरू कर दिया है। चीन का ये कदम न सिर्फ ताइवान बल्कि अमेरिका को भी युद्ध की चुनौती दे रहा है। ऐसे में अगर चीन और ताइवान के बीच जंग हुई तो ताइवान ड्रैगन के सामने कहां और कितनी देर टिक पाएगा? आइए जानते हैं। 

Ganesh Mishra | Updated : Aug 04 2022, 01:33 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

दरअसल, चीन ताइवान को वन चाइना पॉलिसी के तहत अपना हिस्सा मानता है, लेकिन ताइवान में अमेरिकी दखलंदाजी के बाद चीन और अमेरिका के रिश्ते बिगड़े हैं। चीन अब सीधे अमेरिका को युद्ध की धमकी दे रहा है।

27
Asianet Image

चीन के सामने ताइवान की सैन्य ताकत की बात करें तो वो बेहद कम है। हालांकि, अमेरिका ताइवान की मदद के लिए आगे आता है तो वह बेहद मजबूत हो जाएगा। अक्टूबर 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि चीन अगर ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका ताइवान का बचाव करेगा।

37
Asianet Image

हालांकि, चीन के लिए ताइवान से पार पाना इतना आसान भी नहीं होगा। दरअसल, ताइवान चारों ओर समुद्र से घिरा है। ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन को बड़ी संख्या में सैनिकों, बख्तरबंद वाहन, हथियार, गोला-बारूद और ईंधन को समुद्र के रास्ते 160 किलोमीटर दूर ले जाना पड़ेगा। 

47
Asianet Image

इसके अलावा ताइवान में छोटे-छोटे द्वीप हैं और इसका आसपास बेहद दलदली इलाका भी है। इस दलदली इलाके में न तो टैंक चलाना आसान होगा और ना ही पैदल सैनिक यहां सर्वाइव कर सकते हैं। ऐसे में ताइवान की भौगोलिक स्थिति काफी हद तक उसके फेवर में रहेगी। 

57
Asianet Image

चीनी सेना अगर किसी तरह समुद्र और ताइवान के दलदली इलाके के पार कर वहां घुसने में कामयाब भी हो जाती है तब भी उसे ताइवान में गुरिल्ला युद्ध से निपटना होगा। ताइवान में हर चौथा शख्स सिविल डिफेंस वॉलेंटियर है। 

67
Asianet Image

हालांकि, डिफेंस एक्सपर्ट्स की मानें तो ताइवान अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी चीन के हमले को सिर्फ कुछ वक्त के लिए धीमा कर सकता है। इसके अलावा ताइवान के पास युद्ध लड़ने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। देखा जाए तो ताइवान भले ही चीन को चुनौती दे, लेकिन इंडीविजुअली इस जंग में वो ड्रैगन के सामने कहीं नहीं टिकता। 

77
Asianet Image

चीन दुनिया के पावरफुल देशों में से एक है। चीन के सामने ताइवन की मिलिट्री पावर ना के बराबर है। सबसे बड़ी बात ये है कि अमेरिका की मदद के बिना ताइवान कुछ नहीं है। चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है। जिसमें कुल मिलाकर 20 लाख से ज्यादा सैनिक हैं। फायर पावर रैंकिंग में भी ताइवान बहुत पीछे है। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: ताइवान की 7 सबसे बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस, चौथे नंबर वाली तो शादीशुदा और 2 बच्चों की मां

ताइवान की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, कोई 300 साल पुरानी तो किसी में दिखती है मॉर्डर्न युग की झलक

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories