- Home
- World News
- 10 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को किया प्रेग्नेंट, जांच करने वाले डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
10 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को किया प्रेग्नेंट, जांच करने वाले डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
मॉस्को. रूस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 10 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया। वहीं, लड़के का परीक्षण करने वाले डॉक्टर यह मानने को तैयार नहीं कि लड़के ने ही लड़की को प्रेग्नेंट किया है। उनका कहना है कि लड़का स्पर्म प्रॉड्यूस करने के लिए काफी कम मैच्योर है। वहीं, लड़की का कहना है कि यह बच्चा किसी और का नहीं बल्कि उस लड़के का है जिसे वह प्यार करती है। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। लड़की भी दावा कर रही है कि लड़का ही उसके बच्चे का पिता है।
| Updated : Jun 07 2020, 05:22 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
द सन के मुताबिक, डरिया (13 साल) और इवान (10 साल) हाल ही में एक टीवी शो पर आए और उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। बच्चों के परिजनों से अनुमति लेकर टीवी ने इस शो में बच्चों के चेहरे दिखाए। अब यह मुद्दा यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।
27
इवान और उसके परिजनों की अनुमति से उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। रसियन शो Father at 10! में इसके नतीजों को दिखाया गया।
37
डॉक्टर इवगिनी ग्रेकोव ने कहा, लड़का बच्चे का पिता नहीं हो सकता। वह स्पर्म प्रॉड्यूस करने के लिए काफी कम मैच्योर है। उन्होंने बताया कि तीन बार नतीजों को देखा है। उन्होंने कहा, लड़का अभी भी बच्चा है, इसलिए स्पर्म सेल नहीं हो सकते। इसके अलावा उन्होंने कहा, लड़के का सेक्स ऑर्गन भी बच्चे जैसा ही है।
47
वहीं, लड़की के एक पड़ोसी ने दावा किया है कि यह बच्चा उसके पूर्व प्रेमी का है। पड़ोसी का कहना है कि ये सब किसी और ने किया है, अब इसके लिए बच्चे को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
57
डरिया 8 हफ्तों की प्रेग्नेंट हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इवान के घर पर ही सेक्स किया है, उस वक्त उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थी। डरिया ने कहा, सेक्स करने का आईडिया भी इवान का ही था।
67
सेक्स के कुछ दिन बाद ही डरिया कमजोर महसूस करने लगीं। इशके बाद उन्हें उलटियां भी हुईं। वहीं, साइक्लोजिस्ट ने भी डरिया से बातचीत की है। उन्होंने लड़की की बातों पर विश्वास जताया है।
77
डरिया और इवान एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं।