MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • हिंद महासागर में ड्रैगन की हर चाल नाकाम करेगा राफेल, वायुसेना के बाद अब नेवी को भी मिलने जा रहा यह फाइटर प्लेन

हिंद महासागर में ड्रैगन की हर चाल नाकाम करेगा राफेल, वायुसेना के बाद अब नेवी को भी मिलने जा रहा यह फाइटर प्लेन

पेरिस। हिंद महासागर में पिछले कुछ समय में चीन की नौसेना की एक्टिविटी बढ़ी है। इसे देखते हुए भारत सरकार इंडियन नेवी की क्षमता बढ़ा रही है। पिछले साल भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत नौसेना में शामिल हुआ था। अब फ्रांस की मीडिया से खबर आ रही है कि इस युद्धपोत पर राफेल लड़ाकू विमान की तैनाती हो सकती है। नौसेना में राफेल तैनात होता है तो यह ड्रैगन की हर चाल को नाकाम करने में सक्षम होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Jan 05 2023, 10:56 AM IST | Updated : Jan 05 2023, 11:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

फ्रांस से खबर आई है कि नेवी के लिए राफेल एम विमान खरीदने का फैसला हो सकता है। इससे पहले भारत ने वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था। तय सौदे के अनुसार सभी 36 राफेल विमान भारत को मिल गए हैं। राफेल एम विमान नौसेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला वर्जन है। इसे विमान वाहक पोत से ऑपरेट किया जा सकता है। 
 

26
Asianet Image

फ्रांस की मीडिया के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मार्च में भारत की यात्रा करने वाले हैं। इसी दौरान दोनों देशों के बीच राफेल एम को लेकर डील हो सकती है। इंडियन नेवी ने आईएनएस विक्रांत पर तैनात करने के लिए अमेरिकी फाइटर प्लेन F/A-18 और राफेल एम का टेस्ट लिया था। राफेल एम के लिए सौदा होता है तो यह भारत और फ्रांस के संबंधों में मील का पत्थर साबित होगा। 

36
Asianet Image

रक्षा सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना फ्रांस से 26 राफेल एम विमानों की खरीद के लिए अरबों डॉलर की डील करने वाली है। राफेल विमान को फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया जाता है। यह 4.5 प्लस जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। फ्रांस की नौसेना भी राफेल एम का इस्तेमाल करती है। इसके साथ ही ग्रीस, इंडोनेशिया और UAE की नौसेना भी इसका इस्तेमाल करती है। 

46
Asianet Image

भारतीय नौसेना 48 पुराने MiG-29K और MiG-29KUB को अपने बेड़े से हटाना चाहती है। नौसेना ने कई लड़ाकू विमानों को खरीदने पर विचार किया। अंत में रेस में राफेल एम और F/A-18 विमान बचे थे। गोवा स्थित नौसेना के बेस पर दोनों विमानों को टेस्ट किया गया था। 

56
Asianet Image

फ्रांसीसी नौसेना के पास वर्तमान में 240 राफेल एम जेट हैं। डसॉल्ट ने इन विमानों का निर्माण वर्ष 1986 से शुरू किया था। राफेल एम और F/A-18 दोनों विमान पहले से ही एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात हैं। दोनों जेट CATOBARs सिस्टम से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए फिट हैं।

यह भी पढ़ें- Water Vision 2047: मोदी ने कहा-'जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को मन में जगाना है'

66
Asianet Image

भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में एक नया विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और एक पुराना आईएनएस विक्रमादित्य है। आईएनएस विक्रमादित्य सोवियत संघ का कीव श्रेणी का विमानवाहक पोत है। इसका भारत में आधुनिकीकरण किया गया है। ये दोनों युद्धपोत STOBAR एयरक्राफ्ट कैरियर हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल, तैनात हो रहे CRPF के 2000 जवान

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved