- Home
- States
- Other State News
- PHOTOS: बंगाल की पॉलिटिक्स में ऐसा 'परिवर्तन' पहली बार दिखा, मोदी की रैली में सैलाब-सी उमड़ीं 'बेटियां'
PHOTOS: बंगाल की पॉलिटिक्स में ऐसा 'परिवर्तन' पहली बार दिखा, मोदी की रैली में सैलाब-सी उमड़ीं 'बेटियां'
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इस बार का चुनाव TMC के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन गया है। वजह, एकदम साफ है। ममता बनर्जी यहां पिछले 10 साल से सत्ता में हैं। इससे पहले 34 साल तक वामपंथियों ने शासन किया। यानी भारत के इतिहास का यह पहला चुनाव है, जिसमें बंगाल में फिर से 'राजनीतिक परिवर्तन' के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। ये तस्वीरें बंगाल में मोदी की जयनगर रैली के दौरान की हैं। अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बावजूद जनसभा में जो सैलाब उमड़ा, उसने तृणमूल कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। खासकर, रैली में हर उम्र की महिलाओं की संख्या देखकर भाजपाई भी चकित और उल्लासित दिखे। महिलाएं राजनीति में साइलेंट रहकर चुनावी परिदृश्य बदल देती हैं। ये तस्वीरें यही साबित करती दिखीं कि 2 मई को कुछ बड़ा होने वाला है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च और दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को वोटिंग हुई। तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
| Published : Apr 01 2021, 04:58 PM IST / Updated: Apr 01 2021, 05:11 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बंगाल में चुनावी हिंसा एक बड़ा मुद्दा है। वहीं, आम दिनों में महिला सुरक्षा भी चिंता का विषय है। इसी मुद्दे पर भाजपा और टीमएसी दोनों ही पार्टियां महिला वोटरों के हित में वादे कर रही हैं। लेकिन सरकार को लेकर बंगाल में महिलाएं खुश नहीं हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 7 करोड़ 32 लाख वोटर हैं। इनमें पुरुष वोटर 3 करोड़ 73 लाख, जबकि 3 करोड़ 59 महिला वोटर हैं। यानी करीब बराबर।
महिलाओं को अपने फेवर में करने ममता बनर्जी ने 50 महिलाओं को टिकट दिया है। लेकिन भाजपा ने अपनी पूरी महिला मोर्चा को चुनाव में उतारकर बंगाल की राजनीति में बदलाव के संकेत दे दिए।
बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 81.7 था। इस चुनाव में भाजपा को 22, जबकि टीमएसी को 18 सीटें मिली थीं। इसमें टीएमसी को 12 सीटों का नुकसान हुआ था। यही वजह है कि भाजपा की सभाओं में महिलाओं की यह भीड़ टीएमसी के लिए टेंशन का कारण बन गई है।
पिछल दिनों भाजपा कार्यकर्ता की 85 साल की मां की मौत के मामले ने महिलाओं को सरकार के प्रति नाराज कर दिया है। आरोप है कि बुजुर्ग की मौत टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई से आईं अंदरुनी चोटों से हुई।
प्रधानमंत्री मोदी भी यह बात कई बार दुहरा चुके हैं कि महिलाएं साइलेंट वोटर हैं। भाजपा के पास इस वोटर का बड़ा वर्ग मौजूद है।
केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के जरिये महिला वोटरों को अपने फेवर में करने में काफी हद तक सफलता पाई है।
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मोदी ने दो जनसभाएं कीं। यहां उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा का जोश दोगुना हो गया। पहली और दूसरी(ऊपरी) तस्वीर उलुबेरिया में जनसभा की है। तीसरी तस्वीर में जयनगर में जनसभा करने पहुंचे मोदी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं।