MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • पृथ्वी के इस हिस्से में लगी भीषण आग, अंतरिक्ष से दिख रही विशाल लपटें, 2020 में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकार्ड्स

पृथ्वी के इस हिस्से में लगी भीषण आग, अंतरिक्ष से दिख रही विशाल लपटें, 2020 में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकार्ड्स

हटके डेस्क: साल 2020 का स्वागत दुनिया ने काफी ज़ोर-शोर से किया था। सबने अपने हिसाब से प्लानिंग की थी। इस साल कई नए सपने पूरे होने थे और कई नए आयाम छूने थे। लेकिन साल 2020 काफी मनहूस साबित हुआ। साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के जंगलों की आग से हुई। इस आग ने करोड़ों जानवरों को जिन्दा जला दिया। इसके बाद कोरोना का कहर ऐसा टूटा कि दुनिया के कई देश लाशों के ढेर में बदल गए। अभी दुनिया कोरोना से जंग लड़ ही रही थी कि साइंटिस्ट्स ने एक और विपदा लोगों के सामने रख दी। दरअसल, आर्कटिक में भीषण आग लगी हुई है। जंगलों की ये आग तेजी से फ़ैल रही है, जिससे पृथ्वी का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है। 

Asianet News Hindi | Published : May 29 2020, 02:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

साइंटिस्ट्स ने दुनिया को बताया कि आर्कटिक में हर साल लगने वाली आग के मुकाबले इस साल ज्यादा आग लगेगी। इससे तापमान में भारी बढ़त होगी और लोगों को इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा। 
 

27
Asianet Image

Copernicus Atmosphere Monitoring Service (CAMS) ने अपने सर्वे में पाया कि इस साल पृथ्वी के इस हिस्से में तापमान पहले से ज्यादा है। ऐसे में जब सैटेलाइट इमेजेस का सहारा लिया गया तो साइबेरिया और ग्रीनलैंड में आग की लपटें नजर आई।  

37
Asianet Image

उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल तापमान काफी ज्यादा है।  CAMS के सीनियर साइंटिस्ट्स ने बताया कि जब तापमान में बढ़त देखी गई तब उन्होंने इस आग जिसे उन्होंने ज़ोंबी फायर का नाम दिया है, को सैटेलाइट इमेजेस में देखा। हालांकि ग्राउंड लेवल में अभी पुष्टि बाकी है।  
 

47
Asianet Image

बीते साल की आग की अगर बात करें तो उस दौरान लगी आग के कारण 50 मेगाटन कार्बन डाइऑक्साइड पर्यावरण में पाया गया था। साइंटिस्ट का कहना है कि इस बार ये इससे कई गुना अधिक होगा।  

57
Asianet Image

साथ ही पर्यावरणविदों ने कहा कि पिछले साल 1 लाख फुटबॉल पिचेस जितनी जमीन बर्बाद हुई थी। इस बार आग लगी है तो वो और ज्यादा तबाही मचाएगी।  
 

67
Asianet Image

इस आग से जहां पृथ्वी गर्म होगी वहीं बर्फ भी तेजी से पिघलेगी। इससे जलस्तर भी बढ़ेगा। साथ ही दुनिया में और भी कई तरह की परेशानियां देखने को मिलेगी।  
 

77
Asianet Image

इस खबर के बाद लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। लोगों का कहना है कि शायद 2020 दुनिया को खत्म करके ही मानेगा। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories