- Home
- Viral
- इस इंसान के बगल में 1 सेकंड खड़ा होना भी है मुश्किल, पिछले 67 सालों से बिना नहाए करता है हर काम
इस इंसान के बगल में 1 सेकंड खड़ा होना भी है मुश्किल, पिछले 67 सालों से बिना नहाए करता है हर काम
हटके डेस्क : स्वच्छता को लेकर पूरी दुनिया में कई कैंपेन चलाए जाते हैं, जिनमें से एक पर्सनल हाइजीन यानी की खुद की साफ-सफाई रखना भी शामिल है। ठंड के दिनों में कई लोग एक दिन छोड़ कर नहाते हैं, लेकिन उससे ज्यादा बिना नहाए रहने में खुद उस इंसान को ही गंदा लगने लगता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे इंसान से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने एक-दो नहीं बल्कि पिछले 67 सालों से अपने बदन पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली है। जी हां, ईरान का रहने वाला 87 साल का यह इंसान दुनिया का सबसे ज्यादा गंदा इंसान (World's dirtiest man) है। आमो हाजी (Amou Haji) नाम के इस शख्स का कहना है कि इन्होंने 67 सालों से नहाया नहीं है। यहां तक की पानी को भी हाथ नहीं लगाया है। आखिर क्यों आमो हाजी को पानी से इतना परहेज है, आइए आपको बताते हैं..
- FB
- TW
- Linkdin
)
कहते है ना एक स्वस्थ व्यक्ति की हेल्थ का राज साफ-सुथरा शरीर होता है, इसलिए हमें अपने बदन की सफाई पर खास ध्यान रखना चाहिए। लेकिन इन महाशय का कहना है कि वह अगर पानी की एक बूंद भी शरीर पर डालेंगे तो बीमार हो जाएंगे।
दरअसल, हाजी को पानी से डर लगता है, इसलिए उन्होंने ऐसी जिंदगी चुनी, जिसमें गंदगी के अलावा कुछ नहीं है। बदन पर गंदे कपड़े, काला चेहरा और बेहद ही बदबूदार इस आदमी को देख लोग भी उसके पास जाने से कतराते हैं।
बता दें कि हाजी दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं और उन्हें पानी से सख्त नफरत है। हालांकि दिन में वह 5 लीटर पानी जरूर पीते है, लेकिन बदन पर एक बूंद पानी डालने से भी कतराते हैं।
वहीं, आराम करने के लिए भी वे सबसे बदबूदार और गंदगी वाली जगह ढूंढते हैं। रात को हाजी किसी गढ्ढे में सोता है जो कब्र ज्यादा लगती है। उसे खाने-पीने की चीजों में भी सफाई से नफरत है। वह मरे हुए जानवरों का सड़ा मांस खाता है।
हाजी को स्मोक करना बहुत पसंद है, लेकिन वह तंबाकू या अन्य किसी चीज से नहीं बल्कि जानवरों के मल से धूम्रपान करना पसंद करता है। इसके लिए वह एक जंग खाए हुए पाइप का इस्तेमाल करता है।
वहीं, ठंड से बचने के लिए वह एक हेलमेट पहनते हैं। इसका इस्तेमाल कभी युद्ध के दौरान किया गया था।
अपनी इस अवस्था पर हाजी कहते हैं कि उसने ऐसा जीवन जवानी के दिनों में मिले उतार-चढ़ाव के बाद अपनाया। पहले वो आम आदमी की तरह ही थे, लेकिन जिंदगी में आई कुछ गंभीर परेशानियों के बाद उन्होंने अपने जीने का तरीका बदल दिया और खुद को अलग-थलग कर लिया।
आज वे अपनी इस गंदगी से भरी जिंदगी में बहुत खुश है। हालांकि, इस कारण से उन्हें दुनिया के सबसे डर्टिएस्ट इंसान भी कहा जाता है।
बता दें कि उनसे पहले दुनिया में एक भारतीय शख्स कैलाश सिंह के नाम सबसे लंबे समय तक न नहाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 38 साल तक नहीं नहाया था। वहीं, हाजी ने इस बात का दावा किया है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं।