- Home
- Viral
- नसबंदी करवाने गई महिला को नर्स ने लगाया सर्दी का इंजेक्शन, 9 महीने बाद गर्भ से पैदा हुआ टेढ़ा-मेढ़ा बच्चा
नसबंदी करवाने गई महिला को नर्स ने लगाया सर्दी का इंजेक्शन, 9 महीने बाद गर्भ से पैदा हुआ टेढ़ा-मेढ़ा बच्चा
हटके डेस्क : कहते है डॉक्टर भगवान के समान होते हैं, लेकिन कई बार धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स से भी गलती हो जाती है। ऐसी ही एक गलती की सजा एक मां पिछले 8 सालों से भुगत रही थी। लेकिन हाल में कोर्ट ने उसे 74 करोड़ का मुआवजा दिलवाया है। दरअसल, अमेरिका के सिएटल में येशेनिया पाचेको नाम की महिला को एक नर्स ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन की जगह फ्लू के इंजेक्शन के शॉर्ट्स लगा दिए। गलत इंजेक्शन लगाने के बाद उसने एक दिव्यांग बच्ची को जन्म दिया। सालों से इसका केस कोर्ट में पेंडिंग था। अब जाकर इस दंपती को इंसाफ मिला और जज ने बच्ची के लिए 55 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया, जबकि 18 करोड़ रुपए दंपति को मुआवजा देने के लिए कहा गया है।
| Published : Nov 20 2020, 10:39 AM IST / Updated: Nov 20 2020, 10:41 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अमेरिका के सिएटल में रहने वाली महिला येशेनिया पाचेको अपने पति और 2 बच्चों के साथ हंसी खुशी अपना जीवन जी रही थी। दंपती को आगे कोई बच्चा नहीं चाहिए था, इसलिए पाचेको हर 3 महीने में गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगवाती थी।
साल 2011 में उसके साथ वो हुआ जो उसने कभी नहीं सोचा था। हर बार की तरह वो इस बार भी गर्भनिरोधक इंजेक्शन का डोज लेने अस्पताल पहुंची, तो सरकारी क्लिनिक में काम करने वाली नर्स ने येशेनिया पाचेको को बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन की जगह गलती से फ्लू शॉट (फ्लू का टीका) लगाया दिया।
येशेनिया पाचेको को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कुछ समय बाद उसे पता चला कि वो प्रेग्रेंट है, इस बारे में जानकर दोनों पति-पत्नी हैरान रह गए।
नर्स के गलत इंजेक्शन का असर यह हुआ कि येशेनिया पाचेको ने एक दिव्यांग बेटी को जन्म दिया। उसकी बेटी को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के साथ ही बोलने, देखने और समझने में भी काफी दिक्कत है।
अपने साथ हुई इस लापरवाही के खिलाफ येशेनिया पाचेको ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। करीब 5 साल तक चली इस कानूनी लड़ाई में अब येशेनिया और उनके पति की जीत हुई है।
अमेरिका के जज ने येशेनिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें 74 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा देने का आदेश दिया है। चूंकि येशेनिया को सरकारी क्लिनिक ने इंजेक्शन लगाया था इसलिए कोर्ट ने 74 करोड़ का हर्जाना अमेरिकी संघीय सरकार को ही भरने का आदेश दिया है।
इसमें से 55 करोड़ दिव्यांग बेटी के इलाज, पढ़ाई और अन्य खर्चों को लिए और 18 करोड़ रुपये दंपति को मुआवजा देने के लिए कहा हैं।