MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • प्रेमिका के साथ कभी लड़ाई नहीं करता था प्रेमी, चिढ़कर महिला ने सिर में मार दी गोली

प्रेमिका के साथ कभी लड़ाई नहीं करता था प्रेमी, चिढ़कर महिला ने सिर में मार दी गोली

हटके डेस्क: प्यार में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कपल के बीच इस नोकझोंक से प्यार बना रहता है। हालांकि, कुछ कपल इस लड़ाई से इतने त्रस्त हो जाते हैं कि वो रिश्ता ही खत्म कर देते हैं। आपको ऐसा लगता होगा कि अगर कपल के बीच लड़ाइयां ना हो तो वो खुश रहते होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ ऐसे भी मामले सामने आते हैं जिसमें लड़ाई ना होने के कारण भी रिश्ते खत्म हो जाते हैं। अब जरा टेक्सास में रहने वाली इस महिला को ही देख लीजिये। इस महिला ने अपने प्रेमी की गोली मार दी क्यूंकि उसका प्रेमी उससे बहस नहीं करता था। प्रेमी को गोली मार महिला वहां से रफूचक्कर हो गई। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 20 2020, 03:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

लुसिआना में रहने वाली 29 साल की जेनलीशा लॉरेंस को पुलिस तलाश कर रही है। उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। महिला ने अपने प्रेमी के सिर पर गोली मार दी और फरार हो गई। 
 

27
Asianet Image

महिला पर सेकंड डिग्री मर्डर का इल्जाम लगा है। बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को सुबह 7:30 में महिला ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

37
Asianet Image

मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां 34 साल के शख्स को घायल देखा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

47
Asianet Image

बताया जा रहा है कि ये कपल काफी समय से उस एरिया में साथ रह रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि आए दिन महिला के चीखने की आवाज आती थी। 

57
Asianet Image

 पड़ोसियों ने बताया कि महिला का प्रेमी काफी सुलझा हुआ शख्स था। वो चीखती महिला को कभी पलटकर जवाब नहीं देता था। 
 

67
Asianet Image

लोगों का कहना है कि चूंकि प्रेमी झगड़ा नहीं करता था, इसलिए महिला और ज्यादा लड़ती थी। चूंकि शख्स लड़ता नहीं था, इस कारण महिला ने चिढ़कर प्रेमी को गोली मार दी।

77
Asianet Image

प्रेमी को गोली मार महिला वहां से भाग निकली। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।  कहा जा रहा है कि क्राइम के बाद महिला अपने बर्थ प्लेस टेक्सास चली गई है।  


 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories