MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • लॉकडाउन में घर के किचन में उगे 'एलियन पेड़', दीवार की हालत देख लड़की को आ गया हार्ट अटैक

लॉकडाउन में घर के किचन में उगे 'एलियन पेड़', दीवार की हालत देख लड़की को आ गया हार्ट अटैक

हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने अचानक से दुनिया की रफ़्तार थाम दी है। चीन के वुहान हुए इस वायरस के कारण  कई देश लॉकडाउन कर दिए गए। मार्च 2020 से ज्यादातर देश लॉकडाउन थे। ऐसे में कई लोग अपनी फैमिली के पास चले गए थे। इन्हीं में शामिल थी फ़्रांस में रहने वाली 22 साल की डोना पोरी। लॉकडाउन होते ही लड़की अपने फ्लैट को लॉक कर चली गई थी। जब तीन महीने बाद वो वापस लौटी, तो वहां अपने किचन में उसने जो देखा, उसके बाद दुनिया भी हैरान हो गई। लड़की के किचन की दीवारों पर पिंक रंग की लकीरें नजर आ रही थी। ये किसी एलियन जैसे नजर आ रहे थे। उसे देखते ही लड़की डर गई। जब उसने थोड़ी देर बाद उसकी जांच की, तब पता चला कि तीन महीने पहले उसने ही इस एलियन पेड़ को वहां पैदा होने के लिए छोड़ा था। दरअसल, ये टहनियां उसके द्वारा ख़रीदे आलू से अंकुरित हुआ था।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 05 2020, 11:13 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

मामला फ़्रांस के साइन से सामने आया है। यहां रहने वाली 22 साल की डोना पोरी तब हैरान रह गई जब लॉकडाउन के तीन महीने बाद उसने अपने फ़्लैट का दरवाजा खोला। उसके किचन में एलियन पेड़ उग गया था। 
 

27
Asianet Image

डोना को जब मार्च में लॉकडाउन का पता चला तो उसने अपनी फैमिली के पास लौटने का फैसला किया। उसने अपना फ़्लैट बंद किया और घर वालों के पास चली गई। 
 

37
Asianet Image

इसके बाद तीन महीने बाद वो परिवार को छोड़कर अपने फ्लैट में लौटी। जैसे ही उसने फ़्लैट के किचन में कदम रखा, उसके मुंह से चीख निकल गई। वहां दीवारों पर पिंक रंग की टहनियां नजर आ रही थी।  
 

47
Asianet Image

पहले तो उसे समझ ही नहीं, आया कि वो था क्या? लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसने जांच की, तो देखा कि ये पिंक रंग की टहनियां असल में नीचे रखे आलू के बैग से निकली हुई है। 

57
Asianet Image


मार्च में डोना सुपरमार्केट से आलू लेकर आई थी। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन हुआ और वो चली गई। इतने महीनों में बैग में रखे आलू अंकुरित हो गए और उसमें से ये टेन्टेकल्स निकल आए।  

67
Asianet Image

फ़्रांस में पढ़ाई कर रही डोना ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरें देख कई लोग हैरान हैं। आलुओं ने उसके किचन की दीवार में छेद करते हुए दूसरे कमरे में भी अपनी पहुंच बना ली थी।  

77
Asianet Image

डोना ने पोस्ट में लिखा कि जब पहली बार उसने इन्हें देखा तो एक बार के लिए उसे हार्ट अटैक ही आ गया था। लेकिन आलुओं को देखने के बाद उसकी साँस में साँस आई।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories