MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • आसमान में 2 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अब जिंदगीभर मुफ्त करेगी प्लेन में सफर

आसमान में 2 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अब जिंदगीभर मुफ्त करेगी प्लेन में सफर

हटके डेस्क: यात्रा करने के लिए सबसे आसान साधन हवाई मार्ग है। इससे आप काफी आसानी और जल्दी ही अपने गंतव्य पर पहुंच जाते हैं। हालांकि, ये तरीका काफी महंगा भी है। फ्लाइट की टिकट्स अन्य साधनों के कंपेरिजन महंगी आती है। लेकिन हाल ही में जन्मी एक बच्ची को अपनी पूरी जिंदगी के लिए फ्री प्लेन टिकट्स मिले हैं। जी हां, ये बच्ची अब अपनी पूरी लाइफ में फ्री फ्लाइट्स का मजा उठाएगी। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो इसे ये सुविधा दी गई है। दरअसल, इस बच्ची का जन्म फ्लाइट के दौरान हुआ। इसके बाद एयरप्लेन नियमों और सुविधाओं के आधार पर उसने इस ऑफर को जीत लिया। इस बच्ची की काफी चर्चा हो रही है। 

Asianet News Hindi | Updated : Sep 23 2020, 03:04 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

इस खुशकिस्मत बच्ची की काफी चर्चा हो रही है। बच्चो ने अचानक ही फ्लाइट में पैदा होकर सबको हैरान कर दिया। साथ ही जीत लिया जिंदगीभर का मुफ्त फ्लाइट टिकट। 
 

29
Asianet Image

ये मामला सामने आया द इजिप्टएयर फ्लाइट MS777 में, जो कैरो से लंदन जा रहा था। इस फ्लाइट में ट्रेवल कर रही थी यमन की एक महिला पैसेंजर जो गर्भवती थी।  
 

39
Asianet Image

महिला का नाम हियँ नस्र नाजी दाबन बताया गया। उसके ड्यू डेट में समय था। इस कारण वो लंदन जा रही थी। लेकिन शायद पेट में पल रही नटखट बच्ची के इरादे कुछ और थे।  

49
Asianet Image

जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया, थोड़ी देर के बाद महिला को दर्द होना शुरू हो गया। पायलट को जब मामले की जानकारी दी गई तो उसने प्लेन के इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी। 

59
Asianet Image

इमरजेंसी लैंडिंग म्यूनिच में करवाई भी गई। लेकिन इससे पहले की प्लेन रनवे को छूता बच्ची का हवा में ही जन्म हो गया। फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर जो डॉक्टर था, उसने महिला की डिलीवरी करवाई।  

69
Asianet Image

बच्ची के जन्म के बाद इस एयरलाइन ने ट्वीट कर सबको जानकारी दी कि फ्लाइट में पैदा हुई बच्ची को जीवनभर के लिए इजिप्टएयर फ्लाइट की मुफ्त टिकट दी जाएगी।  

79
Asianet Image

बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2009 में 31 साल की एयरएशिया पैसेंजर ने भी फ्लाइट के दौरान ही बच्चे को जन्म दे दिया था। तब फ्लाइट में मौजूद दो नर्स और डॉक्टर ने डिलीवरी करवाई थी।  

89
Asianet Image

तब लिएव सिआव नाम की इस महिला पैसेंजर की डिलीवरी में 11 हफ्ते का समय बाकी था। लेकिन अचानक ही आसमान में उसे लेबर पेन शुरू हो गया और बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद एयरएशिया ने भी उसे जीवनभर फ्री टिकट्स की घोषणा कर दी थी। 

99
Asianet Image

पिछले साल आयरिश ट्रेन में भी पैदा हुए एक बच्चे को ट्रेन की तरफ से 25 साल की उम्र तक मुफ्त में ट्रेवल करने की सुविधा दी गई। ऐसे मामले लोगों को हैरान कर देते हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories