- Home
- Viral
- अपना कटा हाथ ले इंश्योरेंस कंपनी के पास पहुंची महिला, बैंक से पैसे मिलने की जगह सीधे जेल घसीट कर ले गई पुलिस
अपना कटा हाथ ले इंश्योरेंस कंपनी के पास पहुंची महिला, बैंक से पैसे मिलने की जगह सीधे जेल घसीट कर ले गई पुलिस
हटके डेस्क: हादसे कब किसके साथ हो जाए, कोई नहीं जानता। बीमारियां भी बिना बताए आती है। इस कारण हेल्थ इंश्योरेंस किया जाता है। ताकि अगर अचानक कुछ अनहोनी हो जाए तो लोग अपनी जान बचा सकते हैं। लेकिन कई बार इंश्योरेंस के ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिससे फ्रॉड का खुलासा होता है। ऐसा ही एक झोल बीते दिनों सामने आया, जिसमें एक महिला ने इंश्योरेंस के पैसों के लिए अपने ही हाथों से अपना दूसरा हाथ काट लिया। इसके बाद महिला सीधे इंश्योरेंस वालों के पास पहुंची। लेकिन जब इस केस की जांच की गई तो पता चला कि महिला ने पैसों के लिए अपने हाथ को खुद काट लिया था। इसके बाद पैसों की जगह उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ी।
| Published : Sep 13 2020, 05:01 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ये मामला स्लोवेनिया से सामने आया। यहां रहने वाली एक महिला को पैसों का ऐसा लालच हुआ कि उसके चक्कर में उसने अपना हाथ काट लिया। लेकिन इसके बाद भी वो सीधे जेल पहुंच गई।
महिला की पहचान जुलीजा अडलेसिस (Julija Adlesic) के नाम से हुई। महिला ने अपना हेल्थ इंश्योरेंस करवा रखा था। इसमें अगर उसे कुछ हो, तो कंपनी से उसे 9 करोड़ 40 लाख रुपए मिलेंगे।
इतने पैसों के चक्कर में महिला के मन में लालच आ गया। उसने अपना हाथ खुद आरी से काट लिया और सीधे इंश्योरेंस कंपनी के पास पहुंची
उसने इस एक्सीडेंट के लिए पैसों का क्लेम किया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस बीच कंपनी ने मामले की जांच की।
इसमें खुलासा हुआ कि महिला ने खुद अपने ही हाथ से दूसरे हाथ को काट लिया था। साथ ही वी कभी वापस ना जुड़े इसके लिए उसने अपनी बांह घर पर ही छोड़ दिया।
इसका कारण था कि अगर उसका हाथ दुबारा जुड़ जाता तो उसे इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिलता। इसलिए उसने ऐसा ना होने देने की पूरी तैयारी कर ली।
लेकिन पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस चाल का खुलासा हो गया। इसके बाद उसे पैसे मिलने की जगह पुलिस सीधे जेल ले गई। फिलहाल महिला के घाव फ्रेश हैं, इसके कारण वो मेडिकल ऑब्जर्वेशन में है।
लेकिन पैसों के लालच में महिला ने पहले अपना हाथ गँवा दिया और उसके बाद उसके हिस्से में पैसे भी नहीं आए। मामले को लेकर पुलिस ने उसके प्रेमी को भी अरेस्ट कर लिया। है उसे भी धोखधड़ी में 1 साल की सजा सुनाई जा सकती है।