MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • दोस्त के पालतू चिम्पांजी ने किया महिला पर अटैक, 12 मिनट चला मौत का खेल, चेहरा पहचानना हो गया मुश्किल

दोस्त के पालतू चिम्पांजी ने किया महिला पर अटैक, 12 मिनट चला मौत का खेल, चेहरा पहचानना हो गया मुश्किल

हटके डेस्क: जानवरों को पालने का शौक कई लोगों को होता है। लेकिन ये शौक कब किसी दुर्घटना में बदल जाए कौन जानता है। हाल ही में एक मशहूर ब्रांड की मॉडल के पालतू कुत्ते ने अटैक कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुई दर्दनाक घटना लोगों के साथ शेयर की। महिला की दोस्त सांड्रा हेरोल्ड ने एक चिम्पांजी को पाल रखा था। सांड्रा उसे अपने बच्चे की तरह रखती थी। चिम्पांजी ट्राविस भी काफी समझदार था। लेकिन एक दिन ट्राविस को जाने किया हुआ। उसने अपनी मालकिन की दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। चार्ला के ऊपर चिम्पांजी का ये अटैक 12 मिनट चला। इस दौरान चिम्पांजी चार्ला का चेहरा और हाथ बुरी तरह नोच दिया। 2009 में हुई इस घटना के बाद आजतक चार्ला का चेहरा विकराल दिखता है। वो आज भी इस हादसे से उबरने की कोशिश कर रही है। 

Asianet News Hindi | Updated : May 25 2020, 08:50 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

2009 में चार्ला नाश के ऊपर उसकी दोस्त सांड्रा हेरोल्ड के पालतू चिम्पांजी ट्राविस ने अटैक कर दिया था।  

210
Asianet Image

इस हादसे में चार्ला का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। कई सर्जरीज़ के बाद भी उसका चेहरा ठीक नहीं करवाया जा सका।  50 साल की चार्ला आज भी उस अटैक को याद कर सिहर जाती है।  

310
Asianet Image

14 साल का चिम्पांजी ट्राविस काफी समझदार था। उसे खाने, उठने-बैठने और यहां तक कपड़े तक पहनने को  ट्रेन किया गया था। 

410
Asianet Image

अटैक से पहले चार्ला की तस्वीर। 2009 चार्ला अपनी दोस्त सांड्रा हेरोल्ड के घर गई थी, तब उसके ऊपर चिम्पांजी ने अटैक कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। 

510
Asianet Image

चार्ला की दोस्त ने चिम्पांजी को कई चीजों के लिए ट्रेन कर रखा था। चिम्पांजी भी काफी अच्छे से रह रहा था। लेकिन अचानक उसके मूड में थोड़ा बदलाव देखने को मिला।  सांड्रा ने इसके लिए ट्राविस को कुछ दवाइयां दी थी। बताया जाता है कि इन्हीं दवाइयों के असर के कारण ट्राविस ने ये जानलेवा हमला किया था। 

610
Asianet Image

घटना के दिन चार्ला सांड्रा के घर गई थी। वहीं ट्राविस ने उसपर अटैक किया। ट्राविस ने पहले चार्ला के हाथ नोचे। फिर उसके चेहरे पर झपटा। इस हादसे में चार्ला का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया।  

710
Asianet Image

चार्ला को कई सर्जरी से गुजरना पड़ा। उसके नाक और मुंह की कई हड्डियां टूट गई। कई ट्रांसप्लांट किये गए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

810
Asianet Image

कई सर्जन्स ने उसके चेहरे को ठीक करने की कोशिश की। लेकिन कई सर्जरियों के बाद भी चार्ला का चेहरा नहीं सुधारा जा सका। 

910
Asianet Image

चार्ला ने मशहूर टीवी होस्ट ओपराह के शो में भी शिरकत की थी। वहां उसने खुद के साथ हुए 12 मिनट के उस हादसे को लोगों के साथ शेयर किया था। उसने बताया कि कैसे आज भी लोग उसे देख कर डर जाते हैं।  

1010
Asianet Image

इस अटैक के  ट्राविस की मौत हो गई थी। जबकि चार्ला आज भी नार्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही है।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories