MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • गजब: पत्नी नहीं, पति है 8 महीने का प्रेग्नेंट, मर्द का फूला पेट देख उड़ गए सबके होश

गजब: पत्नी नहीं, पति है 8 महीने का प्रेग्नेंट, मर्द का फूला पेट देख उड़ गए सबके होश

हटके डेस्क: आपने हमेशा सुना होगा कि शादी के बाद पत्नी प्रेग्नेंट होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पति प्रेग्नेंट है? आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन कोलंबिया से ऐसी ही एक अजीब खबर आई है जिसमें पति के पेट में आठ महीने का बच्चा है। कोलंबिया के एक ट्रांसजेंडर मॉडल ईस्टवेन लैंड्रयू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उसके पति डेना सुल्ताना 8 महीने के प्रेग्नेंट दिख रहे हैं।
ये है पूरा मामला...

Asianet News Hindi | Updated : May 29 2020, 11:41 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

डेना सुल्ताना ने एक मेल के रूप में जन्म लिया था लेकिन बाद में उनमें महिलाओं के लक्षण दिखाई दिए। डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें महिला बता दिया। इसके बाद उन्होंने एक ट्रांसजेंडर मॉडल से शादी कर ली। कुछ ही समय बाद वह प्रेग्नेंट हो गए और अब अगले महीने वह एक लडक़े को जन्म देने वाले हैं।

28
Asianet Image

ईस्टवेन लैंड्रयू एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। उन्होंने एक लडक़ी के रूप में जन्म लिया था बाद में उन्हें एक मेल के रूप में आईडेंटीफाई किया गया। उन्होंने अपने पति के वैली को किस करते हुए फोटो डाला है और लिखा है लव इज लव। 
 

38
Asianet Image

इस कपल ने लोकल मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बच्चा बिल्कुुल स्वस्थ है और पूरी तरह नेचुरल प्रोसेस से हुआ है। कुछ दिनों पहले ही ये कपल अस्पताल गया था जब पति को लेबर पेन हुआ था। 

48
Asianet Image

ईस्टवेन ने लोकल मीडिया को बताया कि पिछले दिनों उन्हें लगा कि प्रीमेच्योर लेबर पेन होने वाला है। इसके बाद कपल अस्पताल की तरफ भागा। कपल के परिवार वालों ने बच्चे की स्वागत की तैयारियां भी कर ली थीं। 

58
Asianet Image

लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा काफी बड़ा और स्वस्थ है। अगले महीने ही बच्चे की डिलेवरी हो सकेगी। इसके बाद दोनों कपल अपने घर वापस आ गए।

68
Asianet Image

सोशल मीडिया पर दोनों लोगों के अच्छे फॉलोअर हैं। पत्नी ईस्टवेन ट्रांसजेंडर मॉडलिंग करती हैं। उनके पति भी काफी फेमस हैं। ईस्टवेन के इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इन फोटोज के बाद कपल को काफी लोगों ने शुभकामनाएं भेजी हैं।

78
Asianet Image

इस कपल ने लोगों को भी हैरान कर दिया। जब कभी कपल बाहर निकलता है तो लोग काफी हैरानी से दोनों को देखते हैं। 

88
Asianet Image

लेकिन इस कपल का प्यार देख सभी का दिल खुश हो जाता है। अब ये कपल बच्चे की स्वागत की तैयारी कर रहा है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories