MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • 1 महिला ने किया 3 अन्य महिलाओं को प्रेग्नेंट, कई सालों से बच्चे के लिए तरस रही थीं ये माएं

1 महिला ने किया 3 अन्य महिलाओं को प्रेग्नेंट, कई सालों से बच्चे के लिए तरस रही थीं ये माएं

हटके डेस्क: आज साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। अब यहां कुछ भी असंभव नहीं लगता। ऐसे में अगर हम ये कह रहे हैं कि एक महिला की मदद से तीन अन्य महिलाएं मां बनी, तो इसमें हैरत की बात नहीं है। जी हैं, 38 साल की लीन हैनकॉक ने  महिलाओं की जिंदगी बदल दी। ये महिलाएं काफी लंबे समय से मां बनने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था। ऐसे में लीन ने एग डोनर बनकर अपना अंडा इन महिलाओं को डोनेट किया, जिसके बाद वो तीनों मां बन पाईं। लीन का कहना है कि दूसरी महिलाओं को मां बनाकर उन्हें संतुष्टि मिलती है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 01 2020, 11:44 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

दो बच्चों की मां लीन ने बताया कि उसे एग डोनर के बारे में एक रेडियो शो से पता चला था। इसके  बाद उसने भी अपना एग डोनेट करने का फैसला किया।  

29
Asianet Image

38 साल की लीन ने तीन महिलाओं को मां बनने  सौभाग्य दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा करने के बाद उन्हें दूसरों की जिंदगी में ख़ुशी भरने की ख़ुशी होती है। 
 

39
Asianet Image

लीन ने अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर किये। उन्होंने बताया कि एग डोनेट करने में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती। उन्होंने बताया कि आपको एनेस्थीशिया दिया जाता है, जिसके बाद आपको कोई तकलीफ नहीं होती। 

49
Asianet Image

लीन की शादी 2007 में हुई थी। उससे पहले 2004 में उनकी बेटी एलिसे पैदा हो गई थी। इसके बाद 2009 में लीन ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, 2018 में लीन ने अपने हसबैंड से तलाक ले लिया था। 

59
Asianet Image

लीन ने बताया कि उन्हें दो बार गर्भधारण में कोई तकलीफ नहीं हुई थी। इसलिए उन्हें ऐसा लगता था कि मां बनना काफी आसान है। लेकिन जब वो ऐसी महिलाओं से मिली, जो सालों से बच्चे के लिए तरस रही थी, तब उसने एग डोनर बनने का फैसला किया।  

69
Asianet Image

लीन के पहले क्लिनिक विजिट में उन्होंने अपने 15 एग डोनेट किये थे। उन्होंने बताया कि एग डोनर को पैसे नहीं दिए जाते। वो अपनी मर्जी से और अपनी संतुष्टि के लिए ये काम करती हैं। इस कारण उन्हें पैसों से कोई लेना-देना नहीं है। 

79
Asianet Image

एग डोनेट करने में आने वाले अन्य खर्चे एग लेने वाली पार्टी उठा लेती है। लेकिन दोनों पार्टी आपस में किसी तरह  कांटेक्ट नहीं रखती। 2005 से पहले एग डोनर की पहचान किसी को नहीं बताई जाती थी। लेकिन इस साल कानून में हुए बदलाव के बाद 18 साल के बाद एग डोनेशन से पैदा हुए बच्चे अपनी बायोलॉजिकल मां से मिल सकते हैं।  

89
Asianet Image

लीन ने अभी तक 6 बार एग डोनेट किया है। इसमें पैदा हुए तीन बच्चों में दो लड़के और 1 लड़की है। सभी की उम्र 7 साल के नीचे है। लीन ने बताए कि उन्हें डोनेशन से पहले 14 दिन हार्मोन टेबलेट खाना पड़ता है। इसके बाद दो इंजेक्शंस लगाए जाते हैं। फिर अण्डों को निकाला जाता है। 
 

99
Asianet Image

लीन के बच्चे भी अपनी मां द्वारा एग डोनेट किये जाने की बात जानते हैं। अभी तक यूके में हर साल 16 सौ लोग एग डोनेशन के लिए रजिस्टर करते हैं। 25 जुलाई 1978 को ओल्ढम जनरल हॉस्पिटल में पैदा हुई लुइस ब्राउन दुनिया की पहली आईवीएफ से पैदा हुई बच्ची हैं। अब वो खुद दो बच्चों की मां हैं।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories