MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • जब तूफान से बर्बाद हुआ था ओडिशा, 50 हजार लोगों की गई थी जान, सड़ती लाशों से कई दिनों तक आती रही थी बदबू

जब तूफान से बर्बाद हुआ था ओडिशा, 50 हजार लोगों की गई थी जान, सड़ती लाशों से कई दिनों तक आती रही थी बदबू

हटके डेस्क: अगले कुछ घंटों में भारत से चक्रवाती तूफान अम्फान टकराने वाला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये तूफ़ान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भारत में तबाही मचाएगी। कोरोना के बीच भारत पर एक और संकट ने देश को डरा दिया है। इस तूफ़ान का असर वैसे तो देश के कई राज्यों पर होगा लेकिन सबसे ज्यादा ये तूफान बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा। 20 मई को दोपहर या शाम तक ये तूफ़ान भारत से टकरा जाएगा। लेकिन आपको बता दें भारत के लिए ये तूफान नई बात नहीं है। ये दूसरी बार है कि भारत के बंगाल की खाड़ी से सुपर साइक्लोन टकराएगा। इससे पहले 1999 में बंगाल की खाड़ी से सुपर साइक्लोन टकराया था। तब इस सुपर साइक्लोन ने ओडिशा को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। गैर सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, इस तूफ़ान में करीब 50 हजार लोगों की मौत हुई थी और कई लाख लोग बेघर हो गए थे। आज हम आपको 19 साल पहले आई इस तबाही का मंजर दिखाने जा रहे हैं। 
 

Asianet News Hindi | Updated : May 20 2020, 01:49 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
115
Asianet Image

29 अक्टूबर 1999 को ओडिशा के तट से सुपर साइक्लोन टकराया था। इस तूफ़ान की स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटे थी। भारत के इतिहास में ये सबसे खौफनाक तूफान था। 

215
Asianet Image

इस तूफ़ान को लेकर ओडिशा कोई तैयारी नहीं कर पाया था। मात्र 5 दिन पहले ही IMD साइक्लोन सर्विलायन्स को इस तूफ़ान की जानकारी मिली थी। 5 दिन में तूफ़ान से लड़ने का प्लान बना पाना काफी मुश्किल था। शायद यही वजह रही कि इस तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई। 

315
Asianet Image


तूफ़ान 29 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे भारत के तटीय इलाके से टकराया था। इस तूफ़ान की वजह  से इतनी ऊंची लहरें उठी कि उसे रिकॉर्ड तक नहीं किया जा सका। 

415
Asianet Image

तूफ़ान की वजह से अगले तीन दिन तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इस तूफ़ान की उत्पत्ति 550 किलोमीटर दूर अंदमान द्वीप में थी। 

515
Asianet Image

इस तूफ़ान ने ओडिशा के दो प्रमुख शहरों, भुवनेश्वर और कटक को निशाना बनाया था। इसके अलावा 14 तटीय क्षेत्र भी सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। 

615
Asianet Image

चक्रवर्ती तूफ़ान की वजह से सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, करीब 10 हजार लोगों की मौत रिकॉर्ड की गई थी जबकि अनऑफिशियल रिकार्ड्स के मुताबिक ये आंकड़ा 50 हजार के पार था। करीब 15 सौ अनाथ बच्चों को अनाथाश्रम पहुंचाया गया था। 

715
Asianet Image

इस तूफ़ान ने कुल 1 करोड़ 30 लाख लोगों को प्रभावित किया था। साथ ही 3 लाख 16 हजार के करीब जानवरों की मौत हुई थी।  

815
Asianet Image

इस सुपर साइक्लोन की वजह से 16 लाख 50 हजार घर बर्बाद हुए थे। 23 हजार घर तो पानी के साथ बह गए थे और लाखों अन्य को क्षति पहुंची थी। 
 

915
Asianet Image

इस तूफ़ान की जानकारी पहले नहीं मिल पाई थी, इस वजह से तबाही का आंकड़ा इतना ज्यादा रहा। 
 

1015
Asianet Image

इस तूफ़ान के बाद साइक्लोन की जानकारी पहले मिल जाने के लिए वार्निंग सिस्टम बनाया गया। 
 

1115
Asianet Image

 तूफ़ान के गुजरने के कई महीनों बाद तक लोगों की जिंदगी नार्मल नहीं हो पाई। लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं था। उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। 

1215
Asianet Image

इस तूफ़ान  बाद कई तरह की महामारी फैलने का डर था क्यूंकि जानवरों से लेकर इंसानों की डेड बॉडी  हर तरफ फैली थी।  

1315
Asianet Image

कई लोगों को सरकार ने आर्थिक मदद दी। राहत कोष बनाए गए। 

1415
Asianet Image

इस तूफान के कारण लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित हुई। अब राज्य ने तूफानों से लड़ना सीख लिया है। 

1515
Asianet Image

डिजास्टर मैनेजमेंट कमिटी का निर्माण किया गया है, जो नुकसान का अंदाजा लगाकर सारे आंकड़े सरकार के सामने रखती है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories