MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Viral
  • मर्दों को ऐसे रिझाती हैं ये आदिवासी महिलाएं, हाथ में लेकर घूमती हैं AK 47

मर्दों को ऐसे रिझाती हैं ये आदिवासी महिलाएं, हाथ में लेकर घूमती हैं AK 47

अफ्रीका के इथोपिया में मुर्सी ट्राइब की महिलाएं काफी लड़ाकू और साहसी होती हैं। ये औरतें एके 47 राइफलों से लैस रहती हैं और किसी भी खतरे का सामना कर सकती हैं। इन महिलाओं की खासियत है कि ये अपने होठों को काफी बड़ा बना लेती हैं। इसके लिए बचपन से ही इनके होठों के बीच लकड़ी के टुकड़े रख कर उन्हें फैलाया जाता है। मुर्सी ट्राइब में जिस महिला के होठ जितने फैले और लटके होते हैं, वह उतनी ही खूबसूरत मानी जाती है। कई महिलाओं के होठ तो 7 इंच तक फैले होते हैं। ये महिलाएं सीप और लकड़ी से बनी चीजों से श्रृंगार करती हैं। ये महिलाएं इतनी साहसी होती हैं कि गोद में छोटे बच्चे को लिए राइफल चला सकती हैं। इथोपिया की यह जनजाति ओमो नदी की घाटी में निवास करती है। इनकी आबादी लगातार घटती जा रही है। अब इनकी संख्या महज 10,000 रह गई है। हाल ही में इटली के एडवेंचर टूरिस्ट और फोटोग्राफर जियानलुका चियोडिनी ने मुर्सी जनजाति की महिलाओं की तस्वीरें लीं। इससे उनके जीवन की एक झलक मिलती है। देखें तस्वीरें। 

2 Min read
Manoj Jha
Published : Mar 10 2020, 12:20 PM IST | Updated : Mar 13 2020, 07:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
मुर्सी ट्राइब की एक कम उम्र की महिला अपने बच्चे को साथ लिए एके47 राइफल को गौर से देख रही है। इस ट्राइब की महिलाएं काफी साहसी होती हैं।
29
Asianet Image
मुर्सी ट्राइब की जिन महिलाओं के होठ जितने फैले और लटके होते हैं, वे उतनी ही सुंदर मानी जाती हैं। इस जनजाति की एक उम्रदराज महिला जिसने सीपों से खुद को सजा रखा है।
39
Asianet Image
मुर्सी ट्राइब की महिलाएं अपने होठों को फैलाने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। ज्यादा फैले होठों वाली महिलाओं को पुरुष काफी पसंद करते हैं।
49
Asianet Image
एक उम्रदराज महिला ने अपने होठों को फैलाने के लिए अजीब ही उपाय कर रखा है। मुर्सी ट्राइब में बचपन से ही लड़कियों के होठों को फैलाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं।
59
Asianet Image
सजी-संवरी मुर्सी जनजाति की एक नवयुवती। इनका ज्यादा समय जंगलों में ही बीतता है। ये जानवरों का शिकार करने में माहिर होती हैं।
69
Asianet Image
मुर्सी जनजाति की एक उम्रदराज महिला। ये सीपों और जंगल में मिलने वाली चीजों से अपना साज-श्रृंगार करती हैं।
79
Asianet Image
मुर्सी जनजाति की एक युवती सज-संवर कर अपनी झोपड़ी के पास खड़ी है। ये महिलाएं किसी भी खतरे का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं।
89
Asianet Image
मुर्सी जनजाति की महिलाएं सीपों और शंखों से आपनी श्रृंगार करती हैं।
99
Asianet Image
अपने होठों को और भी फैलाने के लिए दांतों के बीच लकड़ी का एक गुटका दबाए महिला। काम करने के दौरान भी ये अपने बच्चों को साथ रखती हैं।
Manoj Jha
About the Author
Manoj Jha
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved