MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • अपार्टमेंट की कार पार्किंग के नीचे 1 हजार साल से छिपा था कब्रिस्तान, खुदाई में मिली हड्डियां तो चीख उठे लोग

अपार्टमेंट की कार पार्किंग के नीचे 1 हजार साल से छिपा था कब्रिस्तान, खुदाई में मिली हड्डियां तो चीख उठे लोग

हटके डेस्क: दुनिया में कब क्या हो जाए, कोई नहीं कह सकता। भले ही इंसान दनिया को समझ लेने का दावा करता हो, लेकिन ऐसी कई चीजें हैं, जो आज भी अनसुलझी है और लोगों की नजर से दूर है। इंसानों ने प्राचीन सभ्यताओं की कई जानकारियां हासिल की हैं। ये सारी जानकारी पुरातत्व विभाग द्वारा की जाने वाली खुदाई पर आधारित होती है। कई बार कुछ जानकारियां आकस्मिक ही मिल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बर्लिन में। जहां एक शख्स ने छोटे से काम के लिए अपने घर की पार्किंग की खुदाई करवाई। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके घर के ठीक आगे 973 साल पुराना एक कब्रिस्तान है, जिसके अंदर एक-दो नहीं, बल्कि पुरे 37 सौ इंसानी हड्डियां छिपी हुई हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखिये आज से एक हजार साल पहले ऐसा क्या हुआ कि एक ही जगह पर 37 सौ लोगों की लाश को दफना दिया गया... 

Asianet News Hindi | Updated : May 26 2020, 07:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

बर्लिन में एक कार पार्किंग की खुदाई के दौरान 973 साल पुराना कब्रिस्तान मिला, जिसके नीचे से 37 सौ इंसानों के कंकाल बरामद किये गए। ये सभी कंकाल अजीबोगरीब हालत में पाए गए। 

29
Asianet Image

इन कंकालों में किसी की बॉडी तुड़ी-मुड़ी थी, कई विकलांग थे और कई कुपोषण का शिकार थे। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों की मौत 1047 से लेकर 1299 के बीच हुई थी। 
 

39
Asianet Image

इस 37 सौ नर कंकालों में कई पुरुषों की बॉडी पर धारदार हथियार से वार किया गया था। जबकि कई बच्चे बीमारी से ग्रस्त थे। 

49
Asianet Image

इनमें मिले तीन कंकालों के सिर पर हथोड़े से वार किया गया था जबकि कुछ के सिर के आरपार तलवार की गई थी। 

59
Asianet Image

ये कब्रिस्तान साल 2008 में ही मिला था, लेकिन शोध के बाद अब जाकर इसकी डिटेल्स सामने आई है। 

69
Asianet Image

पुरातत्व विभाग का कहना है कि इन कंकालों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उस दौरान कोई महामारी फैली होगी। उसी में मर गए लोगों को दफनाया गया या जो बीमारी का शिकार थे, उन्हें मारकर दफनाया गया होगा। 

79
Asianet Image

इन कंकालों पर कई तरह के निशान भी पाए गए हैं। कुछ ने मौत के समय अपनी जिंदगी बचाने का काफी प्रयास किया था। उनके हाथों की हड्डियों में  ब्लेड्स के निशान देखने को मिले। 

89
Asianet Image

वहीं कुछ कंकाल के दाँतों में चांदी के सिक्के मिले। ऐसा माना जा रहा है कि ये अमीर लोग होंगे, जिनकी मौत महामारी के कारण हो गई होगी। 

99
Asianet Image

रिसर्चर्स अब इन कंकालों की मौत के कारण तलाश रही है। उन्हें ये पता लगाना है कि ये सभी लोग एक ही बीमारी से मरे हैं या अलग-अलग। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories