- Home
- Viral
- ये है धरती पर 'नर्क' की तस्वीर, भूख और प्यास के बीच अस्पताल में ही पैदा होकर मारे जाते हैं बच्चे
ये है धरती पर 'नर्क' की तस्वीर, भूख और प्यास के बीच अस्पताल में ही पैदा होकर मारे जाते हैं बच्चे
हटके डेस्क: युद्ध किसी भी मायने में फायदेमंद नहीं होता। इससे हर किसी को सिर्फ और सिर्फ नुकसान होता है। यमन भी उन देशों में से एक है, जिसने वॉर का दंश झेला है। बीते 6 सालों से ये देश गृह युद्ध झेल रहा था। लेकिन अब युद्ध खत्म हो चुका है। लेकिन युद्ध के बाद लोगों की जिंदगी लंबे समय तक प्रभावित हो जाती है। जहां लोग भूख-प्यास से मरने लगते हैं वहीं हर तरफ तबाही का मंजर भी दिखने लगता है। नॉर्थ यमन में बने एक अस्पताल की तस्वीर सामने आई है। बच्चों के इस अस्पताल की हालत देखकर हर किसी की रूह कांप गई। युद्ध के बाद देश में भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। एब्स चिल्ड्रन अस्पताल में एडमिट असंख्य बच्चों की जान को खतरा है। इनका इलाज किया जा रहा है लेकिन हालात अच्छे नहीं है। तस्वीरें अस्पताल के हालात अपने आप बयान कर देगी।
| Published : Sep 21 2020, 03:03 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
एब्स चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती कई बच्चे मौत की कगार पर है। ये भुखमरी की कगार पर है।
बच्चों के साथ उनकी मां भी अस्पताल में रहती हैं। अपनी आंखों के सामने अपने कलेजे के टुकड़ों को मौत से जंग लड़ते कई महिलाएं देखती हैं।
हर दिन यहां कई महिलाएं अपनी कोख उजड़ने का दुःख सहती है। भूख और बीमारी की वजह से कई बच्चों की मौत हो चुकी है।
एब्स हॉस्पिटल के डॉक्टर इन बच्चों की जान बचाने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। लेकिन कई बच्चे एक के बाद एक जान गंवाते जा रहे है।
कमजोरी के कारण बच्चे इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं। इन्हें दवाइयां दी जाती है लेकिन ये इतने कमजोर हैं कि दवाइयां इनपर असर नहीं करता।
इस अस्पताल में ही ऐसे कई बच्चे हैं, जिनका जन्म भी यही हुआ। असल में गर्भ में होते हुए महिलाओं को खाना नहीं मिलता। इस कारण वो गर्भ से ही कमजोर पैदा होते हैं।
कमजोरी के कारण बच्चे अपने उम्र से काफी कम के लगते हैं। ये होते तो दो साल के हैं, लेकिन देखने में सालभर से बड़े नहीं लगते।
अस्पताल में कई पेरेंट्स ने अपने बच्चों को खो दिया है। इस अस्पताल में हर तरफ बच्चों के रोने और उनके मरने पर उनकी माओं की चीत्कार सुनाई देती है।
इस अस्पताल को लेकर यूएन भी चिंतित है। यहां के लोगों की जिंदगी पहले अलकायदा ने और अब भूख ने बर्बाद कर रखी है।