MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • शिकारियों ने मां को मार कर दिया था अनाथ, आज खुद बच्चे को जन्म दे ममता लुटा रही ये मम्मी

शिकारियों ने मां को मार कर दिया था अनाथ, आज खुद बच्चे को जन्म दे ममता लुटा रही ये मम्मी

जंगली जानवरों पर खतरा लगातार मंडरा रहा है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों और द्वीपों में ऐसे कई जंगली जानवरों की प्रजाति खत्म हो सकती है, जिन्हें दुर्लभ माना गया है। शिकारियों के गिरोह लगातार इन जानवरों को मार रहे हैं। वे इन जानवरों के अंगों का व्यापार कर अकूत कमाई करते हैं। इसके अलावा पाम ऑयल के लिए भी डेवलपर्स जंगलों को काट रहे हैं। इससे भी इन वन्य प्राणियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। ओरांगउटान एक ऐसा ही दुर्लभ प्राणी है, जिसकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। लेकिन काफी सख्ती बरते जाने के बावजूद शिकारी इन्हें मारने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दशक से ज्यादा हो गया, जब दक्षिण-पूर्वी एशिया के बोर्नियो आइलैंड में शिकारियों के एक गिरोह ने एक मादा ओरांगउटान को मार डाला था। उसकी बच्ची उस समय सिर्फ 3 साल की थी। मां के मर जाने से छोटी-सी ओरांगउटान दहशत में आ गई। जब इंटरनेशनल एनिमल रेस्क्यू ओरांगउटान सेंटर के लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो वे इस बेबी ओरांगउटान को अपने साथ ले गए और उसकी देखभाल की। उन्होंने उसका नाम पेनी रखा। आज पेनी 12 साल की हो गई है और खुद एक बच्चे की मां है। वह बहुत ही प्यार से अपने बच्चे की देख-रेख करती है। पेनी की अपने बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उसके बच्चे का नाम तारक रखा गया है। इन्हें पश्चिमी बोर्नियो के केटापैंग में स्थित चैरिटी इंटरनेशनल ओरांगउटान सेंटर में रखा गया था। इन तस्वीरों को देख कर कोई भी भावुक हो जाएगा। मां की ममता कैसी होती है, इसकी झलक इन तस्वीरों से मिलती है।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 25 2020, 08:41 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
ओरांगउटान पेनी अपनी बच्ची के साथ पेड़ की डाल पर उस झूला झुला रही है।
28
Asianet Image
ओरांगउटान दुर्लभ जीवों में है। ये बहुत ही संवेदनशील होते हैं और अपने बच्चों की काफी केयर करते हैं।
38
Asianet Image
48
Asianet Image
पेनी की मां जब मारी गई थी, तब वह सिर्फ 3 साल की थी। अब वह 12 साल की हो गई है। ओरांगउटान को काफी संवेदनशील और बुद्धिमान प्राणी माना गया है।
58
Asianet Image
एक पेड़ की डाल पर पेनी अपने नन्हे बच्चे को गोद में चिपका के रखी है। मां की ममता इंसान हो या जानवर, सबमें एक जैसी होती है।
68
Asianet Image
बोर्नियो के केटापैंग में स्थित चैरिटी इंटरनेशनल ओरांगउटान सेंटर में पेनी।
78
Asianet Image
यह बेहद दुख की बात है कि आज भी ओरांगउटान जैसे जीवों के साथ बर्बरता हो रही है और उन्हें रस्सियों में बांध कर रखा जा रहा है।
88
Asianet Image
पेड़ के साथ चेन में बांध कर रखा गया एक ओरांगउटान। एनिमल राइट्स के लिए काम करने वाले संगठन ऐसे बर्बर व्यवहार का विरोध करते हैं और जानवरों का रेस्क्यू भी करते हैं, लेकिन उनकी संख्या अभी कम है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories