- Home
- Viral
- बेरहमों ने मां को जहर देकर मार दिया, फिर कुत्ते ने ले लिया बच्चे को गोद, नहीं होने देती आंखों से दूर
बेरहमों ने मां को जहर देकर मार दिया, फिर कुत्ते ने ले लिया बच्चे को गोद, नहीं होने देती आंखों से दूर
हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक इलाके में लोगों ने जहर देकर कुछ बंदरों को मार डाला। वे उनकी हरकतों से परेशान हो थे। इसमें एक 10 दिन के बंदर के बच्चे के मां-बाप की जान भी चली गई। छोटा-सा बंदर का बच्चा अनाथ हो गया। वह इधर-उधर परेशानहाल घूम रहा था। उसे देख कर एक प्रेग्नेंट डॉग की ममता उमड़ आई। उसने बंदर के उस छोटे बच्चे को अपना लिया। वह हर समय उसकी देख-रेख करने लगी और उसका ध्यान रखने लगी। बंदर का बच्चा भी उसे अपनी मां की तरह मानने लगा। इन दोनों की कुछ तस्वीरें फोटोग्राफर प्रकाश बादल ने ली हैं, जिनमें इन जानवरों का आपसी प्यार दिखाई पड़ता है। 48 वर्षीय फोटोग्राफर प्रकाश बादल सोलन के चक्की मोर में पक्षियों की तस्वीरें लेने गए थे। तभी उन्हें ये दृश्य दिखाई पड़े। इन तस्वीरों को देख कर किसी का दिल भर आएगा।
| Published : Mar 19 2020, 02:47 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
19
)
महज 10 दिन का बंदर का यह बच्चा जब अनाथ हो गया तो इस प्रेग्नेंट डॉग ने इसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाल ली। दोनों हर समय एक साथ रहते हैं।
29
बंदर के बच्चे और प्रेग्नेंट डॉग की इस नजदीकी को देख कर कोई भी हैरान रह जाएगा। सच कहा गया है कि पशुओं में बहुत ममता होती है।
39
बंदर के बच्चे ने इसे ही अपनी मां मान लिया है। वह उसका दूध पीने की कोशिश कर रहा है।
49
कुछ इस तरह दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। इनका अपनत्व देख कर किसकी आंखें नहीं भर जाएंगी।
59
दोनों हर समय एक साथ रहते हैं। बंदर का बच्चा अपनी इस नई मां के साथ काफी आराम से रहता है।
69
बंदर का बच्चा आराम कर रही अपनी इस नई मां के साथ काफी खुश नजर आ रहा है।
79
दोनों अपना सारा वक्त एक साथ बिताते हैं। बंदर का बच्चा इसके प्यार की छांव तले खुद को काफी सुरक्षित महसूस करता है।
89
फोटोग्राफर प्रकाश बादल ने ये तस्वीरें खींची हैं, जो वर्ल्ड मीडिया में लोगों का ध्यान खींच रही हैं। प्रकाश बादल मशहूर वन्यजीव फोटोग्राफर हैं।
99
दोनों अपना सारा वक्त एक साथ बिताते हैं। बंदर का छोटा बच्चा सोई हुई अपनी मां से प्यार कर रहा है।