MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • लाशों के ढेर में दब गया चीन का वो शहर, जहां से हुई थी कोरोना वायरस की शुरुआत

लाशों के ढेर में दब गया चीन का वो शहर, जहां से हुई थी कोरोना वायरस की शुरुआत

चीन के वुहान शहर में पहली बार कोराना वायरस का मामला सामने आया था। आज भी कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज वुहान में ही हैं। लेकिन अब कोरोना वायरस दुनिया के करीब 70 देशों में फैल चुका है और एक लाख से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं। करीब 3000 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इसे दुनिया भर के लिए बहुत बड़ी आपदा बताया है। चीन के वुहान शहर में कई पब्लिक बिल्डिंग्स को अस्थाई अस्पताल में बदल दिया गया है। वहां लोग अब अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। सड़कें सूनी नजर आती हैं और बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। तस्वीरों से पता लगता है कि चीन में हालात कैसे हैं।      

Asianet News Hindi | Published : Mar 07 2020, 10:51 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
117
Asianet Image
चीन के शहरों में कैसा सन्नाटा पसरा है, इसकी झलक इस तस्वीर से मिलती है। सुनसान बाजार से गुजरती एक महिला। यह तस्वीर 1 फरवरी को ली गई थी।
217
Asianet Image
वुहान शहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सड़कों पर कहीं कोई नजर नहीं आता। यह तस्वीर 3 फरवरी को ली गई थी।
317
Asianet Image
वुहान शहर में एक खाली सड़क को पार करता एक शख्स। यह तस्वीर 3 फरवरी को ली गई थी।
417
Asianet Image
बीजिंग के एक खाली पड़े शॉपिंग मॉल में एस्केलेटर से उतरता मास्क लगाए एक शख्स।
517
Asianet Image
बीजिंग में मेट्रो में मास्क लगाई बैठी औरत। कहीं कोई नहीं दिख रहा, जबकि पहले यहां काफी भीड़ होती थी। यह तस्वीर 3 फरवरी को ली गई थी।
617
Asianet Image
शंघाई की खाली पड़ी सड़क से गुजरता एक शख्स। पहले इस जगह पर वाहनों और लोगों की भीड़ लगी होती थी। यह तस्वीर भी 3 फरवरी को ली गई थी।
717
Asianet Image
हुबेई प्रोविन्स से लौटी एक महिला अपने बेटे के साथ यांग्त्सी के चेकप्वाइंट की तरफ जाती हुई। सड़क पर सन्नाटा फैला है।
817
Asianet Image
यांग्त्सी रिवर ब्रिज के चेकप्वाइंट पर खड़े पुलिसकर्मी। यहां हुबेई प्रोविन्स से आने वाले लोगों को रोक कर उनकी जांच की जाती है।
917
Asianet Image
हुबेई प्रोविन्स से लौट रही एक औरत चेकप्वाइंट की तरफ जाती हुई। इसकी बच्ची कैंसर से पीड़ित है।
1017
Asianet Image
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव करते हेल्थ वर्कर्स।
1117
Asianet Image
एक महिला हेल्थ वर्कर दूसरी महिला हेल्थ वर्कर को दवा स्प्रे कर डिसइन्फेक्ट करती हुई।
1217
Asianet Image
हुबेई प्रोविन्स के वुहान में एक अस्पताल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। वुहान ही वह शहर है, जहां से कोरोना वायरस फैला।
1317
Asianet Image
वुहान शहर के एक अस्पताल में रखी एक सीटी स्कैन मशीन। कोरोना वायरस के फैलने के बाद बड़े पैमाने पर ऐसी मशीनें लोगों की जांच के लिए मंगवाई गई हैं।
1417
Asianet Image
वुहान में अस्पतालों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। वहीं काम करता एक चीनी मजदूर।
1517
Asianet Image
वुहान में एक एग्जीबिशन सेंटर को अस्पताल में बदल दिया गया है। सरकार का कहना है कि वह दूसरे एग्जीबिशन सेंटर्स और जिम्नाजियम को अस्पताल में बदल देगी, ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत नहीं हो।
1617
Asianet Image
करीब-करीब खाली पड़े और बंद बाजार में मास्क लगाए घूमते इक्का-दुक्का लोग। कोराना वायरस की वजह से चीन में कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ा है।
1717
Asianet Image
इंसान तो इंसान, कुत्ते भी मास्क लगाए घूम रहे हैं। कोरोना वायरस जानवरों से भी फैल सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories