MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • लॉकडाउन में अपनी 20 प्रेमिकाओं संग साइकिल चलाने बाहर निकला राजा, कोरोना में हसीनाओं संग हैं कवारेंटाइन

लॉकडाउन में अपनी 20 प्रेमिकाओं संग साइकिल चलाने बाहर निकला राजा, कोरोना में हसीनाओं संग हैं कवारेंटाइन

हटके डेस्क: कोरोना वायरस के कहर ने दुनिया को तबाही का वो मंजर दिखा दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए हर देश की सरकार पूरी शिद्दत से लगी हुई है। चीन से शुरू हुए इस वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को अपना शिकार बना लिया है। लेकिन इन सभी चिंताओं से दूर थाईलैंड के राजा देश से दूर जर्मनी में एक पांच सितारा होटल में क्वारेंटाइन हैं। वो भी अपनी 20 प्रेमिकाओं के साथ। 67 साल के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न जर्मनी के ग्रैंड होटल सोंनेबिचल में क्वारेंटाइन हैं। वो बीते कई महीनों से इस आलिशान होटल में बंद हैं। अब उन्हें होटल के बाहर अपनी 20 महिला बॉडीगार्ड्स के साथ साइक्लिंग का मजा लेते देखा गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है... 

Asianet News Hindi | Published : May 28 2020, 09:29 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

जर्मन होटल के बाहर थाईलैंड के इस अय्याश राजा को अपनी 20 प्रेमिकाओं के साथ जर्मन होटल के बाहर देखा गया। वो उनके साथ साइक्लिंग का मजा लेते दिखे। 
 

212
Asianet Image

इस राजा ने होटल के चौथे फ्लोर को पूरी तरह बुक कर अपने लिए एक महल ही बना लिया है। वो पूरा समय यहीं बिताता है। उसकी प्रेमिकाएं भी दिनभर यहीं रहती हैं। और राजा की जरूरतों का ध्यान रखती हैं। 

312
Asianet Image

राजा ने इस होटल के फोर्थ फ्लोर में कई एंटीक चीजें मंगवाकर इसकी साज सज्जा की है। जारी हुई नई तस्वीरों में राजा इन हसीनाओं के साथ होटल के बाहर साइकिल पर घूमता नजर आया। 

412
Asianet Image

राजा जर्मनी के इसी होटल में ठहरा हुआ है। इस होटल में अभी बुकिंग क्लोज़्ड है। लेकिन होटल ने अपने लॉन्ग टर्म गेस्ट के बारे में कुछ नहीं बताया है।  
 

512
Asianet Image

बता दें कि जबसे दुनिया में कोरोना की कहर के कारण लॉकडाउन शुरू हुआ, तब से ही ये राजा जर्मनी के पांच सितारा होटल में बंद है। इसने अपने साथ 20 बॉडीगार्ड्स, जो उसके हैरम का हिस्सा हैं, उनको भी साथ रखा हुआ है। इस कारण पहले ही राजा की काफी किरकिरी हो चुकी है।  

612
Asianet Image

मामला तब सामने आया था जब विदेशी मीडिया मेट्रो यूके ने थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न के बारे में खबर छापी, जिसके बाद बवाल मच गया। खबर में ये बताया गया कि राजा मार्च के आखिरी हफ्ते में, जब सारी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही थी, अपनी 20 प्रेमिकाओं संग घूमने निकल गया था।

 

712
Asianet Image

राजा बैंकॉक से जर्मनी गया था। वहां उसके साथ उसकी 20 प्रेमिका भी थीं। जब राजा वहां पहुंचा, तो ये बताया गया कि राजाजी कोरोना के कारण खुद को इन 5 स्टार होटल में आइसोलेट करेंगे।

812
Asianet Image

राजा अपनी 20 प्रेमिकाओं संग इस होटल में आइसोलेशन में हैं। लेकिन ये हैं तो राजा। इनके लिए क्या नियम और क्या कायदे? राजा जी को मन हुआ बैंकॉक जाने का तो इन्होने लॉकडाउन भी तोड़ दिया।

912
Asianet Image

इन्हें अपनी पत्नी से मिलने का मन हुआ, तो जर्मनी से स्विट्ज़रलैंड गए और फिर वहां से बैंकॉक। वापस अपनी पत्नी के साथ स्विट्ज़रलैंड आए। जहां उनकी पत्नी रानी सुथिडा रुक गई और राजा वापस जर्मनी आ गए।

1012
Asianet Image

दरअसल, राजा थाईलैंड में होने वाले चक्र डे में भाग लेने गए थे। उन्होंने इस ट्रिप में थाईलैंड के पीएम से मुलाकात की और सेना के प्रमुख से भी मिले। थाईलैंड के राजा अपनी अयाशियों के लिए पहले से बदनाम हैं। उन्हें किंग रामा एक्स के नाम से भी जाना जाता है।

1112
Asianet Image

थाईलैंड के राजा को नहीं लगता कि ये वायरस फैलाने में चीन का हाथ है। उन्होंने चक्र डे के दौरान कहा कि इस महामारी में किसी की गलती नहीं है। अब इसके कारणों को समझकर इससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए।
 

1212
Asianet Image

कोरोना के दौरान मौज-मस्ती कर रहे राजा को गद्दी 2016 में मिली थी। राजा वजिरालॉन्गकोर्न ने चार बार शादियां की हैं। जिसमें वो फिलहाल चौथी पत्नी के साथ रह रहे हैं। उनकी चौथी पत्नी पहले उनकी बॉडीगार्ड थीं। आशिकमिजाज इस राजा का दिल उसपर आ गया और उसने शादी कर ली।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories