- Home
- Viral
- आसमान से गिरा था पाव रोटी के आकार का पत्थर, 3 महीने बाद 14 kg के टुकड़े से निकले ऐसे-ऐसे राज
आसमान से गिरा था पाव रोटी के आकार का पत्थर, 3 महीने बाद 14 kg के टुकड़े से निकले ऐसे-ऐसे राज
हटके डेस्क: कहते हैं ना कि ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। इसी का एक उदाहरण पिछले साल नवंबर में स्वीडन में देखने को मिला था, जहां एक शख्स के घर पर आसमान से बड़ा सा पत्थर गिरा था। इसका साइज पाव रोटी के आकार का था। अब जाकर वैज्ञानिकों ने शोध के बाद बताया कि इस पत्थर के अंदर क्या है? इस पत्थर ने आसमान खोले हैं। बता दें कि आम पत्थर जैसा दिखने वाला ये टुकड़ा शख्स ने करोड़ों में बेचा था। छोटे से टुकड़े से करोड़पति बनते ही शख्स मशहूर हो गया था। पत्थर से खुले ऐसे-ऐसे राज...
| Published : Mar 05 2021, 07:57 AM IST / Updated: Mar 05 2021, 07:59 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
उल्कापिंड गिरने का ये मामला पिछले साल नवंबर का है ,जिसमें स्वीडन में रहने वाले एक शख्स के घर पर अचानक एक पत्थर गिरा था। इस घटना में शख्स के घर के छत में छेद हो गया था। इसके बाद शख्स ने इसकी तस्वीर पोस्ट की थी, जहां से वैज्ञानिकों की नजर इस पत्थर पर पड़ी।
शख्स को इस पत्थर के बदले अच्छे-खासे पैसे मिले। कभी जिस घर में खाने-पीने को पैसे नहीं थे, वहां इस पत्थर ने सबको अमीर बना दिया। इसके बाद वैज्ञानिक इस पत्थर को शोध करने के लिए ले गए।
स्वीडिश म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के वैज्ञानिकों ने इसपर शोध किया। 3 मिलीमीटर का ये पत्थर आसमान से बड़े आकार में गिरा था लेकिन धरती पर आने तक ये छोटे-छोटे टुकड़े में बदल गया था। इसका वजन 14 किलो था। बताया जा रहा है कि जब ये टूटा होगा तब ये 9 टन से भी ज्यादा भारी होगा।
स्वीडन के उपासला गांव में मिले इस पत्थर की अब स्वीडिश वैज्ञानिकों ने जांच की है। इसमें कई नई बातें सामने आई हैं। पत्थर में भरपूर मात्रा में लोहा मिला है। साथ ही इस स्पेस रॉक को लेकर कई तरह की बातें पता चली।
स्वीडन के स्टॉकहोम के जियोलॉजिस्ट एंड्रियास फोर्सबर्ग और एंडर्स को जब पता चला कि साइट पर पत्थर गिरा है तब वो उसे उठाकर शोध के लिए ले गए। आसमान से गिरने की वजह से इसकी एक साइड चपटी हो गई थी और उसमें दरार आ गई।
स्वीडिश वैज्ञानिकों ने बताया कि अंतरिक्ष से उल्कापिंड गिरने का स्वीडन में ये पहला मामला है। ये उल्कापिंड लोहे से बना है। वैज्ञानिक अभी भी इस पत्थर के ऊपर शोध कर रहे हैं और कई राज पता करने में जुटे हैं।