- Home
- Viral
- कभी इस लड़की को चूसा हुआ आम बोल चिढ़ाते थे लोग, अब देखते ही मर्दों का डर से छूट जाता है पसीना
कभी इस लड़की को चूसा हुआ आम बोल चिढ़ाते थे लोग, अब देखते ही मर्दों का डर से छूट जाता है पसीना
हटके डेस्क: दुनिया में लगभग हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा दौर आता है, जब वो बदलाव से गुजरता है। इसे प्यूबर्टी कहते हैं। युवावस्था में आते हुए इंसान का लुक बदल जाता है। कुछ लोग इसके बाद और भी ज्यादा निखर जाते हैं या कुछ बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। आज हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं वो 15 साल की उम्र तक लोगों के मजाक का टॉपिक रहती थीं। इस महिला को उसके दोस्त बचपन से चूसा हुआ आम बुलाते थे। लेकिन इसके अगले कुछ साल तक इस लड़की ने जमकर अपने फिजिक पर काम किया। आज इस महिला का फिगर ऐसा बन गया है कि अच्छे-अच्छे पहलवान भी उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। इस महिला को लोग मसल बार्बी के नाम से जानते हैं।
| Published : Jul 15 2020, 05:32 PM IST / Updated: Jul 16 2020, 10:23 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
24 साल की जूलिया विंस को देखकर लोगों की आंखें फ़टी रह जाती है। इस महिला को सभी मसल बार्बी के नाम से जानते हैं। इस महिला ने 15 साल की उम्र से जिम जाना शुरू किया था।
सोशल मीडिया पर लोग इसे मसल बार्बी बुलाते हैं। इसकी बॉडी देख आपको यकीन नहीं होगा। इसने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने बाइसेप्स से सभी को चकित कर दिया था।
बचपन से जूलिया को लोग काफी कुछ कहते थे। पहले वो बेहद दुबली थी। कुछ लोग उसे चूसा हुआ आम बोलते थे तो कुछ लोग पापड़ बोलकर मजाक उड़ाते थे।
इसके बाद 15 साल की उम्र से उसने जिम जाना शुरू किया। इसके बाद जूलिया के कॉन्फिडेंस में काफी बढ़त हुई।
अब 24 साल की हो चुकी जूलिया के लिए उसका बचपन काफी बुरा रहा। उसके पेरेंट्स के तलाक का उसपर काफी प्रभाव पड़ा था। लेकिन जिम के जरिये जूलिया ने इससे पार पाया।
जूलिया बताती हैं कि जब उसने जिम ज्वाइन किया था, उस वक्त वहां तक जाने में एक घंटा लगता था। साथ ही वो जिम में अकेली लड़की हुआ करती थी।
पावरलिफ्टिंग के साथ-साथ जूलिया पढ़ाई पर काफी ध्यान देती थी। वो लॉ की तैयारी कर रही थी। इसके साथ ही उसने पावरलिफ्टिंग को भी उतना ही समय दिया।
आज जूलिया पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड की दो बार की विश्व विजेता हैं। जूलिया का वजन 65 किलो है लेकिन वो 275 किलो के वेट से स्क्वाट्स करती है।
साथ ही 175 किलो वेट से बेंच प्रेस और 205 केजी से डेडलिफ्ट भी करती हैं। उनके सामने बड़े-बड़े पहलवान भी नहीं टिकते। बात अगर डायट की करें, तो जूलिया अपने खाने में मछली, अंडे, सब्जियां, ओट्स, चावल शामिल करती हैं।
सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। लोग जूलिया को काफी सपोर्ट करते हैं। आगे उन्होंने लोगों को मैसेज दिया कि जिन्हें ऐसा लगता है कि स्पोर्ट्स महिलाओं के लिए नहीं है, वो उन्हें उदाहरण बनकर दिखाना चाहती है।