MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • वीडियो गेम खरीदने के लिए सड़कों पर मैंगो जूस बेचने लगा बच्चा, 10 साल की उम्र में तेजी से दौड़ पड़ा बिजनेस

वीडियो गेम खरीदने के लिए सड़कों पर मैंगो जूस बेचने लगा बच्चा, 10 साल की उम्र में तेजी से दौड़ पड़ा बिजनेस

हटके डेस्क: कहते है कि हिम्मत और लगन से कुछ भी नामुमकिन नहीं है। जिस उम्र में बच्चे अपनी फरमाइश की चीजों के लिए मां-बाप से झगड़ते हैं, उस उम्र में एक बच्चे ने अपना खुद का बिजनेस ही शुरू कर दिया। वो भी मात्र अपने लिए वीडियो गेम खरीदने के लिए। एक PS4 के लिए बच्चे ने अपने माता-पिता को तंग करने की जगह खुद ही पैसे जमा करने का फैसला किया। इसके लिए उसने सड़कों पर आम का जूस बेचना शुरू किया। लोगों को ये जूस इतना पसंद आया कि आज उसका बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 02 2020, 03:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

मलेशिया में रहने वाले 10 साल के डेनिश इज़्ज़ुद्दीन इन दिनों चर्चा में हैं। इस बच्चे ने इतनी कम उम्र में ही जूस का बिजनेस शुरू कर दिया, जिसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। 
 

28
Asianet Image

बिजनेस शुरू करने के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल, डेनिश को एक PS4 चाहिए था। जब उसने अपने मां-बाप से इसे माँगा तो उन्होने पहले अच्छे नंबर लाने की शर्त रखी। 

38
Asianet Image

इसे सुनकर डेनिश ने अपने सपनों के लिए इन्तजार करने की जगह PS4 के लिए खुद ही पैसे जमा करने का फैसला किया। उसने अपनी मां से मैंगो जूस बनाना सीखा। 

48
Asianet Image

इसके बाद डेनिश सड़कों पर इसे बेचने लगा। अपने भाई को इतनी करते देख उसकी 17 साल की बहन ने जूस को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेचने के लिए प्रमोट किया। देखते ही देखते उसका बिजनेस चल निकला। 

58
Asianet Image

एमस्टार को दिए अपने  इंटरव्यू में डेनिश ने बताया कि अब उसे एक दिन में 100 बोतल जूस के ऑर्डर आ जाते हैं। ऐसे में अब उसने जूस बनाने के लिए कुछ लोगों को भी रख लिया है। 

68
Asianet Image

अपने भाई की सफलता पर डेनिश की बहन सैली ने बताया कि उसे तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ कि उसके भाई का बिजनेस इतनी तेजी से दौड़ पड़ेगा। 

78
Asianet Image

लॉकडाउन के बावजूद डेनिश का काम प्रभावित नहीं हुआ। कई लोगों ने डेनिश के बिजनेस में हेल्प करने की बात कही है। 

88
Asianet Image

भाई-बहन दोनों मिलकर अब इस बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों ने भी इसे  काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। लोग डेनिश के  प्रेरणादायक कहानी की काफी सराहना कर रहे हैं।   

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories