MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • समुद्र की गहराइयों में मिली चलने वाली मछली, पैरों पर चलकर शिकार करते हुए कैमरे में हो गई कैद

समुद्र की गहराइयों में मिली चलने वाली मछली, पैरों पर चलकर शिकार करते हुए कैमरे में हो गई कैद

हटके डेस्क: ये साल 2020 है। अब तो इस साल में ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल चुकी है कि कुछ अजीब नजर आने पर लोगों को अब ताज्जुब भी नहीं होता है। आजतक आपने मछलियों को तैरते हुए देखा था लेकिन साल 2020 में चलने वाली मछली भी मिल गई। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे। ये  मछली मिली है सेंट्रल अमेरिका के आइलैंड ऑफ़ रोटन, होणड्रर्स (Roatán, Honduras) में। इसके फ्रेंच की कट चैनल में तैर रहे डाइवर मिक्की चार्टेरिस की नजर अचानक सतह पर चल रही इस मछली पर पड़ी। उसे तो यकीन ही नहीं हुआ कि वो मछली को चलते हुए देख रहा है। उसने इसका वीडियो बनाया ताकि लोगों को इस बात पर यकीन हो सके। चलने वाले मछली ने साइंटिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13 2020, 11:42 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

इस आइलैंड की सतह पर मिक्की की नजर चलने वाली मछली पर पड़ी। उसने इसका वीडियो बनाया और उसे शेयर कर दिया। मछली अपने फिन्स का प्रयोग पैरों की तरह कर रही थी। 

27
Asianet Image

इस बेहद दुर्लभ जीव को शार्टनोज बैटफिश कहा जाता है। इसे मिट्टी से भरे चैनल, जिसे फ्रेंच की कट कहते हैं, वहां स्पॉट किया गया। ये चैनल सेंट्रल अमेरिका के आइलैंड ऑफ़ रोटन में है। 

37
Asianet Image

मिक्की सालों से समुद्र की गहराइयों की जिंदगी को ऑब्जर्व कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक इन गहराइयों में कई अजीबोगरीब चीजें देखी हैं, लेकिन ये मछली उन्हें हैरान कर गई। 

47
Asianet Image

मिक्की ने बताया कि मछली धीरे-धीरे अपना शिकार ढूंढ रही थी। वो अपने पैरों पर चल रही थी और अपने खाने के लिए केकड़ा और अन्य छोटी मछलियां ढूंढ रही थी। जहां उसे खतरा महसूस हो रहा था वो तैरने लग रही थी।  

57
Asianet Image

मिक्की के वीडियो में इस बैटफिश के सिर पर सींघ नजर आ रहा है। साथ ही ये अपने फिन्स को पैरों की तरह इस्तेमाल करती नजर आई। मिक्की ने बताया कि ऐसा नजारा जल्दी देखने को नहीं मिलता। ये अनोखा है।  

67
Asianet Image

जिस चैनल में मिक्की डाइव कर रहे थे, वो मिट्टी से भरा था। वहां की विजिबलिटी भी कम थी। लेकिन अचानक ही उसे सतह पर चलती मछली दिखी जिसे देखना शॉकिंग था। 

77
Asianet Image

बैटफिश की बॉडी में स्विम ब्लैडर नहीं होते। ये ब्लैडर मछली को तैरने में मदद करती है। इस कारण बैटफिश को सतह पर रहना पड़ता है। ताकि वो शिकार कर सके। वो तैर सकती है लेकिन थोड़ी देर के लिए।  
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories