MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • 6 में से 2 बीघा जमीन एकदम बंजर थी, कई बार मरने का मन हुआ, फिर बदल गई किस्मत

6 में से 2 बीघा जमीन एकदम बंजर थी, कई बार मरने का मन हुआ, फिर बदल गई किस्मत

एक किसान की हिम्मत से जुड़ी यह कहानी कुछ महीने पहले राजस्थान के उदयपुर में सामने आई थी। यह कहानी आज इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि देश में इस समय किसानों का आंदोलन चल रहा है। मुद्दा किसानों की दुर्दशा से जुड़ा है। लेकिन यह भी सच है कि अगर खेती-किसानी को सही तौर-तरीके से किया जाए, तो इससे बेहतर कोई दूसरा काम नहीं हो सकता। कभी बंजर और पथरीला खेत देखकर रूंआंसा होने वाला यह किसान अब मजे से जिंदगी गुजार रहा है। खेतों में फल-सब्जियां और अनाज उगाता है। यह किसान हैं उदयपुर से करीब 30 किमी दूर स्थित पई गांव का निचल फलां के रहने वाले शंकरलाल भील। शंकरलाल ने अकेले ही अपने बंजर और पत्थरों से भरे खेत को उपजाऊ बना दिया। यह सब उन्होंने सिर्फ एक साल की मेहनत में किया। कभी-कभी उन्हें जेसीबी की मदद भी लेनी पड़ी, लेकिन हिम्मत कभी नहीं छोड़ी। शंकर के पास 6 बीघा जमीन है। इसमें से 2 बीघा किसी काम की नहीं थी। लेकिन शंकर ने इसे भी उपजाऊ बना दिया। जानिए एक किसान के हौसले की कहानी..

Asianet News Hindi | Published : Dec 14 2020, 05:16 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

शंकरलाल ने खुद गेंती-फावड़ा चलाकर बंजर जमीन को समतल किया। उनके साथ पत्नी ने भी मदद की।

27
Asianet Image

शंकरलाल को ऐसा करते देखकर कुछ लोगों ने मजाक बनाया। कुछ लोगों ने कहा कि यहां मेहनत करने से अच्छा है कि शहर जाकर मजदूरी करो। लेकिन शंकर ने उनकी बात नहीं मानी।

37
Asianet Image

खेत से निकले पत्थरों का शंकरलाल ने सदुपयोग किया। इनसे उन्होंने खेतों के चारों ओर बाड़ बना ली। इससे खेत जानवरों से सुरक्षित हो गए।

47
Asianet Image

आज शंकरलाल के खेतों में फल-सब्जियों और अनाज उगते हैं। शंकरलाल जैविक खेती करते हैं।

57
Asianet Image

शंकरलाल कहते हैं कि वे मेहनत से कभी पीछे नहीं हटे। इसी का नतीजा है कि आज उनकी बंजर जमीन उपजाऊ है।

67
Asianet Image

कुछ साल पहले खेत से पत्थर तोड़ते शंकरलाल।
 

77
Asianet Image

यह और बात है कि शंकरलाल को बंजर जमीन को खेत में बदलने कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories