MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • पिता ने पार की हैवानियत की हद, 20 साल तक सौतेली बेटी को किडनैप कर दिन-रात किया सेक्स, बनाया 9 बच्चों की मां

पिता ने पार की हैवानियत की हद, 20 साल तक सौतेली बेटी को किडनैप कर दिन-रात किया सेक्स, बनाया 9 बच्चों की मां

हटके डेस्क: क्राइम की दुनिया में ऐसी कई खबरें आती हैं, जो आपको हैरान कर देती हैं। सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर कोई इतनी खौफनाक सोच कैसे रख सकता है। ऐसा ही एक मामला ओक्लाहोमा से सामने आया, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को बीते 20 सालों से बंधक बना रखा है। साथ ही दरिंदे ने अपनी बेटी को ही 9 बच्चों की मां बना डाला। रिश्तों को तार-तार करने वाली ये घटना अब मीडिया के सामने आई है। महिला ने खुद अपने साथ हुई दरिंदगी लोगों को बताई, जिस सुन आपका कलेजा भी कांप उठेगा। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 01 2020, 07:30 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

ओक्लाहोमा में रहने वाली रोसलिन मैकगिन्निस को क्या पता था कि उसकी मां जिस शख्स से दूसरी शादी कर रही है, वो उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर देगा। शख्स ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे मारता-पीटता भी रहा। रोसलिन जब 10 साल की थी,तभी उसकी मां ने हेनरी मिशेल पीट नाम के एक  शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी। तब से ही हेनरी उसे गलत तरीके से छूता था। इतना ही नहीं वो उसकी मां को भी मारता था। 

27
Asianet Image

जब रोसलिन 12 की हुई, तब उसकी मां ने हेनरी के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए। लेकिन हेनरी ने इसका बदला लेने का फैसला किया। उसने 12 साल की रोसलिन को उसके स्कूल से किडनैप कर लिया। उसकी मां ने इसे लेकर पुलिस कंप्लेन भी की, लेकिन रोसलिन कभी लौट कर नहीं आई। 

37
Asianet Image

हेनरी ने इस दौरान रोसलिन के साथ एक झूठी शादी कर ली और उसे बताया कि उसकी मां उससे नफरत करती है।  इसके बाद अमेरिका से दोनों मेक्सिको आ गए, जहां से 20 साल तक रोसलिन टॉर्चर सहती आई। हेनरी हर दिन उसके साथ रेप करता था। इतना ही नहीं उसने रोसलिन की पहचान छिपाने के लिए उसके बालों के कलर से लेकर उसका पूरा लुक बदलवा दिया।

47
Asianet Image

मार-पीट के बीच मात्र 15 की उम्र में रोसलिन प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद हेनरी ने 8 और  बच्चे पैदा करने का रोसलिन पर दवाब बनाया। हेनरी रोसलिन से भीख मंगवाता था और उससे आए पैसों से शराब पी जाता था। साथ ही रोसलिन को हिंसा का भी शिकार होना पड़ा। कई बार उसकी हड्डियां टूटी, जिसे डॉक्टर को भी नहीं दिखाया गया। 

57
Asianet Image

एक दिन अचानक शॉपिंग के दौरान रोसलिन की मुलाक़ात एक कपल से हुई, जिसने उसकी मदद की। शॉपिंग के दौरान पैसे कम पड़ने पर इस कपल ने उनके लिए पे किया था। हालांकि, बातचीत के दौरान दोनों को शक हुआ कि रोसलिन मुसीबत में है। लेकिन हेनरी भी शातिर था। उसने तुरंत अपना घर बदल लिया। 
 

67
Asianet Image

एक दिन अचानक रोसलिन के बड़े बेटे ने घर छोड़ दिया। इसके बाद रोसलिन ने अपने पति के शराब पीकर बेहोश होते ही सारे बच्चों के साथ वो घर हमेशा के लिए छोड़ दिया। रोसलिन उस कपल के घर पहुंची, जिसने उसकी मदद की थी। वहां से दोनों पुलिस के पास आए। 
 

77
Asianet Image

पुलिस ने बयान के आधार पर हेनरी को अरेस्ट कर लिया। इस तरह  टॉर्चर का ये सिलसिला तो खत्म हुआ लेकिन मेंटली वो आज भी ट्रामा में है। जब हेनरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो अपनी पत्नी से प्यार करता है। रोसलिन जो भी कह रही है वो झूठ है। इस साल फरवरी में कोर्ट ने हेनरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही रोसलिन को 50 हजार डॉलर का हर्जाना भी देने को कहा। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories