MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • जंगल से गांव वालों को आई तेज बदबू, जाते ही एक के बाद एक मिली 110 हाथियों की सड़ी हुई लाशें

जंगल से गांव वालों को आई तेज बदबू, जाते ही एक के बाद एक मिली 110 हाथियों की सड़ी हुई लाशें

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना ऐसा फैला है कि हर कोई इससे परेशान है। लेकिन यहां बात सिर्फ कोरोना की नहीं है। और भी ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं, जो शॉकिंग है। अब एक ऐसा मामला साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना से सामने आया है। यहां बीते मार्च महीने से अब तक 110 हाथियों की लाश पाई गई है। हाथियों की मौत कैसे हो रही है, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। लाशों से ना तो जहर के अंश पाए गए हैं ना ही उनके दांत तोड़े गए हैं। ऐसे में शिकारियों द्वारा ऐसा करने की बात खत्म हो जाती है। जंगलों से मिली इन हाथियों की लाशें दुनिया के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। हाथियों की लाशों से आती बदबू के बाद इनकी मौत का पता चला। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 02 2020, 12:07 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

मामला साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना का है। यहां ओकावोंगो डेल्टा में बीते मई महीने के आखिर में 54 हाथियों की लाश बरामद की गई थी। एक साथ इतनी लाशें देख हर कोई हैरान था। 
 

27
Asianet Image

मार्च के महीने में भी इसी जगह से 44 लाशें मिली थी जबकि मार्च के शुरूआती समय में 12 हाथियों की लाशों ने हड़कंप मचा दिया था।  
 

37
Asianet Image

लगातार मिल रही इन लाशों के पीछे के रहस्य को कोई नहीं समझ पाया। वाइल्डलाइफ डायरेक्टर दिमाकात्सो नतशेबे ने मामले को लेकर कहा कि इन हाथियों को शिकार के लिए नहीं मारा गया है। क्यूंकि डेड बॉडीज से कोई भी अंग  गायब नहीं है। 

47
Asianet Image

साथ ही मरे हुए हाथियों की रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि उन्हें जहर भी नहीं दिया गया है। जहर को लेकर रिपोर्ट्स निगेटिव आए हैं। 
 

57
Asianet Image

ऐसे में इस देश में, जहां हाथियों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है, एक के बाद एक हाथियों की मिलती लाशों ने लोगों को परेशान कर दिया है। 
 

67
Asianet Image

अभी तक इस एरिया से कुल 110 हाथियों की लाशें मिल चुकी है। सबसे हैरानी की बात ये है कि इनकी मौत किस कारण हो रही है, यही साफ़ नहीं हो पा रहा है। 
 

77
Asianet Image

जंगल के अधिकारियों को इन 110 लाशों में 90% सड़ी अवस्था में मिली। यानी इन हाथियों की मौत काफी समय पहले ही हो गई थी, लेकिन लाशों को मिलने में समय लगा। कोरोना के इस  कहर के दौरान अब हाथियों के बीच फैली इस रहस्यमय बीमारी ने लोगों को हैरान कर दिया है। बिना किसी शिकारी के और किसी जहर के एक के बाद एक मरते हाथियों से दुनिया हैरान है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories