MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • अपने 'पति' को हाथ में टांगकर घूमती है ये महिला, घर आते ही सीने से लगाकर सो जाती है

अपने 'पति' को हाथ में टांगकर घूमती है ये महिला, घर आते ही सीने से लगाकर सो जाती है

हटके डेस्क: प्यार की कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो किसी को भी कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार होने के बाद लोग सही गलत का अंतर भी नहीं समझ पाते। पहले प्यार दो विपरीत लिंग के बीच का रिश्ता माना जाता था। इसके बाद सेम सेक्स में रिलेशन को भी समाज ने स्वीकृति दे दी। लेकिन अब तो लोगों को निर्जीव चीजों से भी प्यार होने  लगा है। सेक्स डॉल्स से रिश्ता बनाने वाले कुछ लोग भी सामने आए। लेकिन हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर जिस प्यार का जिक्र किया वो शॉकिंग है। इस लड़की ने बाजार से एक सूटकेस ख़रीदा और फिर उसके प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि उसी से शादी भी कर ली। जी हां, इस लड़की की ये प्रेम कहानी लोगों को हैरान कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 18 2020, 10:51 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

अजब प्रेम की ये गजब कहानी रूस से सामने आई। यहां एक लड़की को इंसान से ज्यादा निर्जीव चीजों से प्यार है। वो लड़कों को डेट करने की जगह सामान खरीदती हैं और उनसे अपना सुख-दुःख बांटती है। उसका कहना है कि वो इन सामानों के प्रति आकर्षित हो जाती है। 

27
Asianet Image

आकर्षण का ये सिलसिला ऐसा चलता है कि इस लड़की ने किसी इंसान को अपना पति बनाने की जगह सूटकेस से शादी कर उसे अपना पति बना लिया। जी हां, रेन गॉर्डन नाम की इस महिला ने कहा कि वो किसी इंसान से लाख गुना ज्यादा इस सूटकेस से जुड़ाव महसूस करती हैं। 

37
Asianet Image

रेन को काफी समय से निर्जीव चीजों के प्रति आकर्षण रहा है। वो सामान खरीदकर उनसे बातें करती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उसने कभी इंसान को डेट नहीं किया। 2017 में वो एक शख्स को डेट कर रही थी। लेकिन लड़के ने पाया कि वो उससे ज्यादा अपने घर के सामान से बात करती हैं तो आखिरकार उसने ब्रेकअप कर लिया। 

47
Asianet Image

अब बात करते हैं रेन के पति के बारे में। रेन ने इसे गिडियॉन नाम दिया है। वो इस सूटकेस को 2015 में खरीदकर लाई थी। उसने हार्डवेयर शॉप से इसे ख़रीदा था। शुरुआत में वो सूटकेस के लुक से प्रभावित हुई थी। वो उसे घंटों देखती रहती थी। 

57
Asianet Image

इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। रेन का कहना है कि वो धीरे-धीरे सूटकेस से प्यार करने लगी। रेन के मुताबिक, सूटकेस उसकी बात सुनता है और उसकी फीलिंग्स समझता है। रेन के मुताबिक, गिडियॉन ना सिर्फ उसका पति है बल्कि उसका दोस्त और मेंटॉर भी है। 

67
Asianet Image

रेन ने बताया कि दोनों के बीच आध्यात्मिक कनेक्शन है। दोनों कम्युनिकेशन टेलीपैथी के तहत बातें करते हैं। रेन का कहना है कि सूटकेस उससे बात करता है जिसे सिर्फ वो सुन पाती हैं।  रेन के मुताबिक, इंसान से अच्छा तो सामान होता है। 

77
Asianet Image

रेन ने गिडियॉन से शादी कर ली है। वो गिडियॉन को अपने हाथों में लेकर बाहर घूमने जाती है। दोनों साथ में डेट पर जाते हैं। घर पर रेन गिडियॉन को सीने से चिपकाकर सोती है। रेन के परिवार भी अब इस रिश्ते को एक्सेप्ट कर चुके हैं। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories