MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • गर्भ में था बच्चा और मां की हो गई कोरोना से मौत, फिर देवदूत डॉक्टर्स ने कर दिखाया ये चमत्कार

गर्भ में था बच्चा और मां की हो गई कोरोना से मौत, फिर देवदूत डॉक्टर्स ने कर दिखाया ये चमत्कार

हटके डेस्क: पूरी दुनिया इस समय कोविड 19 यानी कोरोना से लड़ रही है। दुनिया में फिलहाल कोरोना के 13 लाख 56 हजार कन्फर्म केस हैं। साथ ही अभी तक 75 हजार 7 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन मौत के बढ़ते आंकड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस बीच लंदन में एक प्रेग्नेंट महिला की मौत की खबर सामने आई। महिला हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई थी। लेकिन डॉक्टर्स  उसे नहीं बचा पाए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। डॉक्टर्स ने सभी कोशिशों के बाद बच्चे को बचा लिया।  
 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 08 2020, 11:32 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
मामला लंदन के व्हिटिंग्टन हॉस्पिटल का है। यहां एक महिला की डिलीवरी थी। डॉक्टर्स ने इस डिलीवरी को बेहद सावधानी से किया क्यूंकि महिला कोरोना पॉजिटिव थी।
29
Asianet Image
तमाम सावधानियों के बाद भी डॉक्टर्स महिला को बचा नहीं पाए। महिला की मौत हो गई। उस समय बच्चा मां की गर्भ में ही था।
39
Asianet Image
मां की मौत के बाद डॉक्टर्स काफी निराश हो गए। लेकिन बच्चे की डिलीवरी ने सबके चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ा दी।
49
Asianet Image
विदेशी मीडिया सन के मुताबिक, हॉस्पिटल में बच्चे के जन्म के बाद कर्मचारी काफी खुश हो गए। सारे सीनियर डॉक्टर्स ख़ुशी से रो पड़े।
59
Asianet Image
महिला की मौत से परिजन काफी उदास हैं। बच्चा ठीक है और सबसे अच्छी बात ये है कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
69
Asianet Image
बता दें कि यूके में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। खासकर इंग्लैंड में। यहां बीते 24 घंटे में यहां कोरोना से 439 मौतें हो चुकी है और 38 सौ संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
79
Asianet Image
इससे पहले दुनिया के सबसे कम उम्र के बच्चे को कोरोना होने की बात भी इंग्लैंड से ही सामने आई थी।
89
Asianet Image
जब बच्चे की मां को मार्च में अस्पताल लाया गया था, तब डॉक्टर्स को लगा था कि उसे निमोनिया है। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी।
99
Asianet Image
इसके बाद बच्चे को अलग रखा गया था, जहां जांच में वो भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। अब डॉक्टर्स इस बात का पता करने में जुट गए हैं कि आखिर बच्चे को कोरोना कब हुआ। मां के गर्भ में या डिलीवरी के बाद?
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories