- Home
- Viral
- मछुआरे के जाल में फंस गई प्रेग्नेंट शार्क, फाड़ा पेट तो अंदर से निकला इंसान की शक्ल वाला बच्चा
मछुआरे के जाल में फंस गई प्रेग्नेंट शार्क, फाड़ा पेट तो अंदर से निकला इंसान की शक्ल वाला बच्चा
हटके डेस्क: प्रकृति में आए दिन ऐसी-ऐसी चीजें सामने आती हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं। इन्हें देखने के बाद यकीन नहीं हो पाता। कई बार आपने अजीबोगरीब शक्ल वाले बच्चे देखे होंगे। कभी इंसान के पेट से ऐसी शक्ल के बच्चे का जन्म होता है जो जानवर की तरह नजर आता है तो कई बार जानवर के गर्भ से इंसान की शक्ल के बच्चे का जन्म का मामला भी सामने आ जाता है। हाल ही में इंडोनेशिया से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। यहां एक मछुआरे के जाल में ऐसी मछली फंसी जिसे देख सभी की आंखें फ़टी रह गई। मछुआरे के जाल में एक प्रेग्नेंट शार्क फंस गई थी। मछुआरे ने जब उसका पेट फाड़ा तो अंदर से इंसान की शक्ल का बच्चा निकला। फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है...
| Published : Feb 24 2021, 09:11 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इंडोनेशिया में 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नरेन ने सोशल मीडिया पर अपनी जाल में फंसी एक मछली की फोटो शेयर की। शार्क के बच्चे की शक्ल इंसानों जैसी थी। जैसे ही मछुआरे ने इसे देखा हैरत में पड़ गया। उसने तुरंत उसे अन्य मछलियों से अलग कर दिया। जब गांववालों ने उसकी शक्ल देखी तो सभी उसकी पूजा करने लगे।
शार्क का ये अजीबोगरीब बच्चा इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंग्गारा प्रांत में मिला। दरअसल, मछुआरे अब्दुल्लाह के जाल में अचानक एक प्रेग्नेंट शार्क फंस गई थी। मादा शार्क का पेट जब मछुआरे ने फाड़ा तो उसके अंदर से तीन बच्चे निकले। लेकिन इनमें से एक ने दुनिया का ध्यान खींचा।
इस बच्चे का चेहरा इंसानों की तरह था। उसके चेहरे पर गोल गोल दो आँखें थी, जो बिलकुल इंसान की तरह दिख रही थी। बाकी के दो बच्चे नॉर्मल थे। वो बिलकुल अपनी मां की तरह दिख रहे थे लेकिन उनमें से एक का चेहरा अजीब था।
बच्चे को तुरंत मछुआरा अपने साथ घर ले गया। ये बात पूरे गांव में फ़ैल गई कि शार्क ने इंसान की शक्ल के बच्चे को जन्म दिया है। कई लोग अब्दुल्लाह के घर सिर्फ बच्चे की झलक देखने पहुंचे।
अब्दुल्लाह ने बताया कि कई लोग उससे इस बच्चे को ख़रीदने की बात कर चुके हैं लेकिन उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वो इस बच्चे को अपने पास ही रखेगा। उसे उम्मीद है कि शार्क का ये बच्चा उसके लिए गुड लक लेकर आएगा।