जब मर्दों के डबल स्टैंडर्ड पर लड़कियों ने की चोट, खुलेआम बॉडी शेमिंग के खिलाफ ऐसे उठाई आवाज
हटके डेस्क: दुनिया में बॉडी शेमिंग के कई मामले सामने आते हैं। कभी लड़कियों को उनके मोटापे पर कमेंट कर नीचा दिखाया जाता है कहीं उनके दुबलेपन पर कमेंट किया जाता है। कुछ महिलाएं इसे चुपचाप सह लेती है तो कुछ इसके खिलाफ आवाज उठाती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सेक्स एक्सपर्ट नादिया बोकोडी ने सेक्सिज्म के खिलाफ सरेआम अपनी आवाज उठाई। नादिया ने अपने बालों से भरे आर्मपिट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद लड़कियों की खूबसूरती को लेकर बहस शुरू हो गई। नादिया ने बताया कि आदमियों के लिए बिना शेव किये बाहर जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन लड़कियों को खुद को हर समय शेव करके रखना जरुरी है। नादिया ने इंस्टा पर अपने करीब 60 हजार फॉलोवर्स के लिए कुछ तस्वीरें शेयर की। साथ ही नादिया ने बताया कि जब कभी वो अपने बालों के साथ वाले हाथ शेयर करती है तब दो से तीन सौ फॉलोवर्स खो देती हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर किसी लड़की ने बालों से भरे बॉडी पार्ट को दिखाया है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। आज हम आपको ऐसी कुछ महिलाओं की फोटोज दिखाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने समाज में इस डबल स्टैंडर्ड पर चोट की है...
| Published : Aug 30 2020, 12:37 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
नादिया ने एक बार फिर बालों से भरे अंडरआर्म्स की फोटोज शेयर कर इस ट्रेंड को शुरू किया है। उसने लिखा कि महिलाओं को समाज के डर से या उनके तानों की वजह से हर समय वेल ग्रूम्ड रहना पड़ता है।
नादिया ने लिखा कि मार्केट में कई हेयर रिमूविंग क्रीम्स मौजूद हैं। ये क्रीम्स महिलाओं को उनकी समस्या को दूर करवाने का विश्वास दिलाते हैं।
समाज में ज्यादातर लोग शेव्ड लड़कियों को नॉर्मल नजरों से देखते हैं। उनके लिए एक क्लीन शेव लड़की सबसे ज्यादा आकर्षक लगती है। लेकिन लड़कियों को अपनी बॉडी को यूं ही एन्जॉय करना चाहिए।
इसे लेकर नादिया ने एक किताब भी लिखी है। इसमें उसने लिखा कि महिलाओं को ऐसे आदमियों से दूर रहना चाहिए जिनके लिए खूबसूरती के मायने लड़की के शेव रहने से जुड़ा है।
पेशे से रिलेशनशिप एक्सपर्ट नादिया ने कहा कि अगर कोई आदमी महिला की बॉडी के बालों से चिढ़ता है, तो वो किसी भी एंगल से उसे सपोर्ट नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर लोग इसके लिए उससे नफरत कर उसे अनफॉलो करते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।
हालांकि, कई लोगों ने नादिया के इस बहदुर कदम की सराहना भी की। करीब 18 सौ लोगों ने उनकी तस्वीर को लाइक किया, जिसे बाद में इंस्टाग्राम से हटा लिया गया।
कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि तुम्हारी बॉडी तुम्हारे रूल्स। कोई कुछ भी बोलने वाला नहीं होता।